• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

30 नवंबर तक सभी विभागीय कार्य पूर्ण करें : मीणा

Complete all departmental work by November 30th: Meena - Dausa News in Hindi

लालसोट में सहायक कृषि अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित लालसोट । उपखंड मुख्यालय पर सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय लालसोट में बुधवार को पंचायत समिति क्षेत्र लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा के सहायक कृषि अधिकारियों और कृषि पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने की। बैठक में मीणा ने कहा कि सभी विभागीय कार्यों को 30 नवंबर तक पूर्ण करना अनिवार्य है, ताकि पात्र किसानों को समय पर अनुदान राशि का भुगतान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों ने अभी तक विभागीय कार्य शुरू नहीं किए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर कार्य करवाने के लिए कहा जाए, अन्यथा उनकी प्रशासनिक स्वीकृति निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
मीणा ने बैठक में फार्म पौंड, कांटेदार तारबंदी, सिंचाई पाइपलाइन, कृषि यंत्र अनुदान, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन, परंपरागत कृषि विकास योजना, नैनो यूरिया एवं डीएपी प्रदर्शन, बायोएजेंट और बायोपेस्टीसाइड वितरण, जिप्सम वितरण, फसल प्रदर्शन एवं मिनीकिट वितरण जैसी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि सभी सहायक कृषि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की पोस्ट-वेरिफिकेशन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से तैयार करें, ताकि योजनाओं के भुगतान में देरी न हो।
यूरिया वितरण पर सख्ती के निर्देश:
मीणा ने आगामी रबी फसलों के लिए यूरिया वितरण व्यवस्था पर भी विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सहायक कृषि अधिकारी क्षेत्र में खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि किसानों को निर्धारित दर पर ही यूरिया उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता यूरिया वितरण में अनियमितता करता पाया गया, तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार की मंशा किसानों को समय पर लाभ देने की है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें और पारदर्शिता बनाए रखें। बैठक में सहायक कृषि अधिकारी चरनलाल मीणा, रामखिलाड़ी मीणा, शिवकुमार मीणा, रामजीलाल मीणा, फेलीराम मीणा, राहुल कुमार मीणा सहित क्षेत्र के सभी कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Complete all departmental work by November 30th: Meena
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: complete, departmental, meena, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved