• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सतरंगी सप्ताहः युवाओं ने रैली निकालकर दिया चुनाव में वोट डालने का संदेश

Colorful Week: Youth took out a rally and gave the message of voting in the elections - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। लोकतंत्र सतरंगी सप्ताह के पांचवें दिन सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्वीप अभियान के तहत युवा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 1000 युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। युवाओं में पंडित नवल किशोर शर्मा महाविद्यालय, संत श्री सुंदर दास महिला महाविद्यालय, श्री राजेश पायलट राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, राजकीय संस्कृत शास्त्री महाविद्यालय, आनंद शर्मा कन्या विद्यालय, श्री रामकरण जोशी उच्च माध्यमिक विद्यालय ,महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन, बालिका विद्यालय गांधी चौक के अतिरिक्त एनसीसी स्काउट के युवाओं ने मतदाता रैली में भाग लेते हुए दौसा की सड़कों पर मतदाता जागरूकता के शानदार संदेश अपने-अपने अंदाज में दिए। एक और स्काउटिंग वॉलिंटियर्स दमदार आवाज में स्वीप के नारे लगवा रहे थे तो दूसरी ओर जिला स्वीप के एवं आह्वान संस्था के लोक कलाकार स्वीट रथ पर चलते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। युवा रैली को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा जिला नोडल अधिकारी स्वीप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की । युवा रैली लालसोट रोड से होते हुए नागोरी पुलिया होकर चौधरी धर्मशाला के आगे होते हुए रामकरण जोशी में स्थित केंद्रीय विद्यालय में पहुंच कर युवा सभा के रूप में परिवर्तित हुई। यहां मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समस्त महाविद्यालय व शिक्षण संस्थानों के युवाओं को साफा-माला पहनकर सम्मानित किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि साफा राजस्थान की आन बान का प्रतीक है ,और इसी साफे की आन रखते हुए समस्त युवाओं को अपने-अपने घर परिवार, पड़ोस के मतदाताओं से मतदान अवश्य करवाना है। ताकि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए 85% मतदान के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के जिला समन्वयक महेश आचार्य ने स्वीप पर रचित स्वर रचित रचनाएं प्रस्तुत की वही आगमन संस्था तथा स्वीप के लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिस पर सैकड़ो छात्रों ने जमकर नृत्य किया।
युवा रैली के साथ स्वयं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा तथा समस्त शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधान और विभिन्न संकायों के प्रभारी तथा महिला अधिकारी-कर्मचारियों के बड़े समूह ने भी रैली के साथ संचालन किया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमन रावत ने समस्त आगंतुको एवं युवाओं का आभार प्रकट करते हुए शत प्रतिशत मतदान का की अपील की।
इस अवसर पर इस अवसर पर जिला स्वीट टीम के समस्त सदस्य एवं शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं ईएलसी प्रभारी के अतिरिक्त दौसा स्वीप टीम के धर्मराज शर्मा, अभय सक्सैना, गिरधारी लाल बैरवा ,रामबाबू शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Colorful Week: Youth took out a rally and gave the message of voting in the elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bureau, monday, fifth day, democracy satrangi week, youth rally, district headquarters, sweep campaign, 1000 youth, enthusiastic participation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved