• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलेक्टर की रात्रि चौपाल: ढिगारिया में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Collector Ratri Chaupal : On-the-Spot Resolution of Villagers Grievances in Dhigariya - Dausa News in Hindi

दौसा | आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की सक्रियता रंग ला रही है। शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में लवाण पंचायत समिति की ढिगारिया ग्राम पंचायत में आयोजित 'रात्रि चौपाल' जनसुनवाई का एक प्रभावी मंच बनकर उभरी, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से रखा। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत, राशन कार्ड की त्रुटियों, खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) में नाम जुड़वाने, सड़कों के निर्माण और नालियों की सफाई जैसे मुद्दों से कलेक्टर को अवगत कराया। ग्रामीणों ने गांव में हाईमास्ट लाइट लगाने की भी मांग की। डॉ. सौम्या झा ने प्रत्येक परिवादी की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने विशेष रूप से निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए:
पशु चिकित्सालय: ढिगारिया पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण और चिकित्सक की नियुक्ति।
शिक्षा व स्वास्थ्य: आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंच मार्ग का निर्माण और स्थानीय विद्यालय की चारदीवारी को ऊँचा करना।
मरम्मत कार्य: किसान सेवा केन्द्र के भवन की जर्जर स्थिति को सुधारने के निर्देश।
कलेक्टर ने अधिकारियों को दो-टूक कहा कि रात्रि चौपाल का उद्देश्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है और इसमें किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लवाण उपखंड कार्यालय का निरीक्षण: लंबित राजस्व प्रकरणों को जल्द निपटाने के आदेश
दौसा | रात्रि चौपाल से पूर्व कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने लवाण उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों (Records) के संधारण और लंबित फाइलों की स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबे समय से लंबित प्रकरणों का तय समय सीमा में निस्तारण किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि कार्यालय आने वाले हर परिवादी के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें।
इस दौरान जिला परिषद के सीईओ बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी रेखा मीणा सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Collector Ratri Chaupal : On-the-Spot Resolution of Villagers Grievances in Dhigariya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, collector soumya jha, night chaupal dhigariya, public grievance redressal, lawan subdivision inspection, rajasthan administration, rural development dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved