• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा में कक्षा-कक्ष का लोकार्पण, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Classroom inaugurated at Mahatma Gandhi Government School, Khohrapara, talents honored - Dausa News in Hindi

लालसोट। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खोहरापाड़ा में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का लोकार्पण एवं ब्लॉक स्तरीय शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउटिंग यूनिट द्वारा बैंड, गार्ड ऑफ ऑनर एवं बधावा के साथ अतिथियों के स्वागत से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने फीता काटकर कक्षा-कक्षों का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाजसेवी सोनू बिनोरी द्वारा कक्षा-कक्ष की मांग रखी गई, जिस पर विधायक ने विधायक कोष से निर्माण की घोषणा की। विद्यालय की प्रिंसिपल चेतना बंशीवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व आईएएस बृजमोहन मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा शिक्षक वही है, जो अपने विद्यार्थियों की क्षमता को पहचान सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामबिलास मीणा ने कहा कि “लालसोट ब्लॉक में अब एक बड़ी शैक्षणिक क्रांति हुई है।” उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। नए कक्षा-कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को बैठने और अध्ययन करने में सुविधा होगी। उन्होंने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीणा के कार्यों की भी सराहना की।
इस अवसर पर बृजमोहन मीणा (पूर्व आईएएस), सोनू बिनोरी (समाजसेवी), पुरुषोत्तम जोशी (भामाशाह), शंभू कुईवाला (समाजसेवी), सत्यनारायण मीणा (सीबीईओ), अनिल बुर्जा (भाजपा नगर अध्यक्ष), राकेश चित्तौड़ीया (पार्षद), बलराम बैरवा (भाजपा मंडल अध्यक्ष), मदन पारीक (यूसीईईओ), शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिला अध्यक्ष परिक्षित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश शर्मा सहित लालसोट ब्लॉक के अनेक प्रिंसिपल उपस्थित रहे।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, जिनमें अमित कुमार मीणा, कनिका जांगिड़, आशा महावर, कृष्णा कंवर, अंजली मीणा, तमन्ना कुमारी मीणा, पायल सैनी, संपत सैनी, कृतिका चौहान, प्रिया सैनी, प्रिया मीणा, अक्षिता सैनी, नरसी लाल मिरोठा एवं ईशान मीणा शामिल रहे।
उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्रिंसिपलों का सम्मान
श्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए जुगल किशोर बोहरा, रामजीलाल मीणा, कैलाश चंद मीना, रामबिलास मीणा, सोनिया व्यास, रामकिशोर मीना, रामफूल मीणा, मदन पारीक एवं चेतना बंशीवाल का माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सीबीईओ सत्यनारायण मीणा एवं विद्यालय परिवार द्वारा विधायक सहित सभी अतिथियों और भामाशाहों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन स्काउट शिक्षक श्रीकांत शर्मा ने किया। इस दौरान श्यामपुरा एवं खोहरापाड़ा विद्यालय स्टाफ का भी सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Classroom inaugurated at Mahatma Gandhi Government School, Khohrapara, talents honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: classroom inaugurated, mahatma gandhi government school, khohrapara, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved