• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शोकाभिव्यक्ति के बाद स्थगित हुई नगर परिषद की बैठक, नहीं हो सका बजट पारित

City council meeting adjourned after condolence, budget could not be passed - Dausa News in Hindi

दौसा। नगर परिषद की बैठक सभापति ममता चौधरी की अध्यक्षता में आज गुप्तेश्वर रोड के अंबेडकर भवन में हुई। इस बैठक में बजट पारित होना था लेकिन दिवंगत पार्षद की शोकाभिव्यक्ति के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक में पार्षद मोहन प्रजापत को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्षद अलका तिवाडी ने वरिष्ठ पार्षद के निधन पर दो मिनट का मौन रखने को कहा। इस पर सभी ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बाद में नेता प्रतिपक्ष पूरण सैनी ने 30 पार्षदों के हस्ताक्षर का पत्र सभापति को सौंपा। जिसमें श्रद्धांजलि के बाद बैठक स्थगित करने की सहमति प्रदान की गई थी। इसके बाद उपसभापति कल्पना जैमन सहित अधिकांश पार्षद बैठक छोड़कर बाहर चले गए। बाद में आयुक्त मोहर सिंह मीणा ने कार्रवाई स्थगित करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। सभापति ममता चौधरी का कहना था कि बजट की बैठक के बाद पार्षद को श्रद्धांजलि देनी थी। लेकिन विरोध के पार्षदों ने आरंभ में ही श्रद्धांजलि करा दी। ऐसे में बैठक को स्थगित करना पड़ा। बैठक स्थगित करने के बाद पार्षदों का कहना था कि उन्हें बजट की प्रति निर्धारित प्रारूप के तहत नहीं मिली। बजट के लिए बुलाई गई बैठक की सूचना भी ऐन वक्त पर दी गई है। जबकि नियमानुसार 7 दिन पहले सूचना दी जानी चाहिए थी। पार्षदों ने नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। गंदगी, टूटी सड़कें और खराब रोड लाइट की वजह से लोग परेशान हैं। इसका पार्षदों को उलाहना सुनना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-City council meeting adjourned after condolence, budget could not be passed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, municipal council chairman, mamta chaudhary, budget passed, condolence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved