• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा-लालसोट में बाल दिवस मेला : निष्पक्ष एवं स्वच्छ लोकतंत्र के लिए शपथ दिलवाई गई

Children Day Fair in Dausa-Lalasot: Pledge administered for a fair and clean democracy - Dausa News in Hindi

दौसा। बाल दिवस के मौके पर जिलेभर में बाल मेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। शहर के आनंद शर्मा राबाउमावि में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक संघ संरक्षक पंडित राधेश्याम रहे। विशिष्ट अतिथि एडीईओ अंजुल गुप्ता, एपीसी कपूरचंद्र, प्राचार्य मनीषा शर्मा व भारती गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय प्राचार्य माधुरी गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय अतिथियों द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के माल्यार्पण करके किया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का गायन करवाया गया। निष्पक्ष एवं स्वच्छ लोकतंत्र के लिए शपथ दिलवाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी भारत की पहल की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अवधारणा आत्म निर्भर भारत को साकार करने पर जोर दिया। सभी अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया और मेले का लुत्फ़ उठाया। बाल मेले में सभी बच्चों और विद्यालय परिवार ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। दोपहर पश्चात बच्चों ने म्यूजिक खेल खेलकर आनंद लिया। प्रधानाचार्य द्वारा स्टॉल में प्रथम चार स्टॉल पतासी, चना चाट, भेलपुरी, फ्रूट चाट में कनिष्का सेहरा, योगिता महावर, शीतल मीना, चंचल राजावत, दीपिका कालरवाल, मुस्कान, इकरा बानो, मोनिका मीना को पारितोषिक दिया गया। गुब्बारे खेल में मुस्कान साहनी एवं म्यूजिक खेल में दीपिका महावर प्रथम स्थान बालिकाओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्टॉफ संजना खोखड़, समोद कुमारी, ममता गोयल, रामेश्वर प्रसाद मीना, उमाशंकर विजय, कमलेश गुर्जर, भगवती बंशीवाल, राजेंद्र यादव, सुमन अन्दाना, फोरंटी मीना, अंकिता गुर्जर, अंजू बड़गुर्जर, राजेश मीना, शेहाज खानम, हुकम चंद, प्रशांत, प्रतिभा शर्मा, महेंद्रा महावर आदि का सहयोग रहा।
101 मेधावी बच्चों को मिला बाल गौरव अवॉर्ड, लालसोट में हुआ भव्य आयोजन
लालसोट । पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती और बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच और श्री सत्यनारायण शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट कोकरिया की ओर से बाल गौरव अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित हुआ।
उपखंड मुख्यालय पर ओम पवन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्या परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 101 छात्रों को बाल गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों व अभिभावकों ने भाग लिया।
ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. विनोद शास्त्री कोकरिया ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार बच्चों को इतने बड़े पैमाने पर बाल गौरव अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने बताया कि सम्मानित छात्रों को राजस्थान दिवस (30 मार्च) को रात्रिभोज के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर के मुख्य अतिथि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपुरा के प्रधानाचार्य चौथमल मीणा थे। मंच की अध्यक्षता विनोद कुमार शास्त्री ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पूर्व प्रधान मंत्री नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
सुरेश गौतम , रामफूल मीणा, अमन पटाक, अभिनव जैमिनी सहित कई शिक्षाविद और गणमान्य मौजूद थे। इस अवसर पर इस अवॉर्ड सीरीज का पहला सम्मान दीपिका जांगिड़, कक्षा 11, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपुरा को दिया गया। यह क्षण इसलिए खास रहा क्योंकि राजस्थान का पहला घोषित हुआ बाल गौरव अवॉर्ड दीपिका को ही दिया गया। कार्यक्रम में सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपुरा ,ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडावरी, विवेक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ पचवारा , सूरज इंटरनेशनल स्कूल, संस्कृत पाठशाला डीडवाना तथा दौसा जिले व अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी सम्मानित किए गए। इन सभी विद्यार्थियों को सुप्रीम कोर्ट नेपाल के एडवोकेट कुलदीप शर्मा, भारत सरकार परिवहन मंत्रालय के बोर्ड सदस्य निर्मल जैन, डॉ. विनोद शास्त्री के हस्ताक्षरो से जारी किए गए प्रमाण पत्रों,प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Children Day Fair in Dausa-Lalasot: Pledge administered for a fair and clean democracy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children day fair, dausa-lalasot, pledge administered, fair and clean, democracy, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved