• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियजन की स्मृति में पुण्य कार्य: तिवाड़ी परिवार ने गौशाला को भेंट किया ई-रिक्शा

Charitable work in memory of loved one: Tiwari family gifted e-rickshaw to cow shelter - Dausa News in Hindi

दौसा। गौ सेवा के प्रति समर्पण और दिवंगत प्रियजन की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से दौसा निवासी तिवाड़ी परिवार ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए हरिदासजी मोहचिंगपुरा (कारौली) स्थित गौ सेवा समिति को ई-रिक्शा भेंट किया है।

यह भावनात्मक क्षण बुधवार को उस समय और भी विशेष बन गया जब स्वर्गीय प्रकाश चंद तिवाड़ी के परिवारजनों — रिटायर्ड डीएसपी शंभुदयाल शर्मा, बृज किशोर, रूप किशोर, सूर्य प्रकाश, आनंद किशोर, डॉ. मधुसूदन एवं विश्वजीत सिंह तिवाड़ी — ने गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद गोठड़ा को ई-रिक्शा की चाबी सौंपी। यह ई-रिक्शा गौ सेवा के विविध कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। कार्यक्रम में बलराम सत्संग मंडल दौसा और गौ सेवा समिति से जुड़े कई गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें घनश्याम रावत (नांगल बैरसी), गिरिराज गोठड़ा, बृजराजकिशोर शर्मा, सुरेश विजयवर्गीय, रामकिशोर रावत (मूर्तिकार), सुरेश बोहरा, दिलीप बनियाना, सुवालाल भींवाल, योगेश गोठड़ा, घनश्याम शर्मा (ई-रिक्शा चालक) सहित अनेक श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर बलराम सत्संग मंडल के महामंत्री घनश्याम रावत ने तिवाड़ी परिवार के इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया और उपस्थितजनों ने परिजनों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
स्वर्गीय चंद्र प्रकाश तिवाड़ी, जो शिक्षा विभाग में व्याख्याता पद पर कार्यरत थे, जीवन पर्यंत गौ सेवा के प्रति समर्पित रहे। लगभग एक दशक पूर्व उन्होंने राजकीय सेवा से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर पूर्ण रूप से गौ सेवा को ही अपना ध्येय बना लिया था और स्वयं एक गौशाला की स्थापना भी की थी। दुर्भाग्यवश, 19 अप्रैल को उनका असामयिक निधन हो गया।
तिवाड़ी परिवार की यह पहल न केवल स्वर्गीय चंद्र प्रकाश तिवाड़ी की स्मृति को जीवंत बनाएगी, बल्कि अन्य लोगों को भी गौ सेवा जैसे पुण्य कार्यों के लिए प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Charitable work in memory of loved one: Tiwari family gifted e-rickshaw to cow shelter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: charitable, work in memory, loved one, tiwari family, gifted, e-rickshaw, cow shelter, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved