• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा जिला अस्पताल में अव्यवस्था चरम पर : बिजली गुल होने पर मोबाइल की टॉर्च में कराया प्रसव

Chaos at Dausa District Hospital: Deliveries conducted using mobile phone torches during power outages - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आया, जब मंगलवार रात लेबर रूम में मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रसव कराना पड़ा। रात करीब 8:30 बजे अस्पताल की बिजली अचानक गुल हो गई। करीब आधे घंटे तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। बिजली न होने से लेबर रूम पूरी तरह अंधेरे में डूब गया, ऐसे में चिकित्सा कर्मियों ने मजबूरी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराया। यही हाल शिशु वार्ड का भी रहा, जहां अंधेरे के कारण मरीजों और परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीजों और परिजनों का कहना है कि बिजली कटौती के बाद कई बार शिकायत करने पर भी अस्पताल प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं की शिकायतें पहले भी उठती रही हैं। युवाओं द्वारा कई बार कलेक्टर को ज्ञापन देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chaos at Dausa District Hospital: Deliveries conducted using mobile phone torches during power outages
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chaos, dausa, district hospital, deliveries, conducted, power outages, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved