• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

1008 श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

Celebration of the Birth, Penance, and Liberation Festival of Lord Shantinath Concludes with Devotion and Joy - Dausa News in Hindi

लालसोट। जैन समाज लालसोट के तत्वावधान में 1008 श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्री शांतिनाथ जैन मंदिर (छोटा) में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधानाचार्य रमेश जैन शास्त्री (टीकमगढ़), संगीतकार ललित कुमार जैन एंड पार्टी (सवाई माधोपुर) तथा अन्नु बडजात्या (लालसोट) के सानिध्य में संपन्न हुआ। महोत्सव की पूर्व संध्या पर संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पदंत बडजात्या द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके पश्चात विभिन्न कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। रविवार प्रातः आचार्य निमंत्रण के साथ समाजसेवी महावीर प्रसाद जैन सोनी द्वारा ध्वजारोहण एवं ध्वज पूजन किया गया। शांति धारा का सौभाग्य रमेशचंद जैन, अजय कुमार जैन एवं अंकुश गंगवाल परिवार (किशनगढ़) को प्राप्त हुआ। शांति विधान महामंडल में सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्रकाशचंद, अनिल कुमार, सुशील कुमार, केशव एवं कपिश बडजात्या परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि निर्वाण लड्डू बाबूलाल, रतन कुमार एवं जितेंद्र कुमार बडजात्या परिवार (जयपुर) द्वारा चढ़ाया गया।
इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने चावल से सजे मंडल पर विधि-विधान के साथ शांति विधान पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार बडजात्या ने बताया कि सायंकाल 108 दीपकों से भगवान श्री शांतिनाथ की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर प्रभाकर बडजात्या, अनिल पाटनी, महेंद्र जैन (पूर्व पार्षद), जिनेंद्र बडजात्या, बाबूलाल बडजात्या, एलम जैन, उत्तम बिलाला, रतनलाल बडजात्या, शिखर बडजात्या, संजय बडजात्या, जैन युवा संघ अध्यक्ष रविंद्र बडजात्या, मोना बडजात्या, विजेता जैन (पार्षद), मीना बडजात्या, अलका बडजात्या, निर्मला बडजात्या, अनीता बडजात्या, तेजमती बडजात्या एवं जैन महिला मंडल अध्यक्ष श्वेता जैन सहित समाज के अनेक महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Celebration of the Birth, Penance, and Liberation Festival of Lord Shantinath Concludes with Devotion and Joy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shantinath bhagwan, jain festival lalsot, jain community india, kalank mahotsav, jain temple celebration, religious event rajasthan, shantinath jain mandir, jain bhakti program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved