• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में भीड़ और रोशनी का जादू

Celebration of Deepotsav in Dausa, Crowds in Markets, and the Magic of Lights - Dausa News in Hindi

दौसा। दीपोत्सव के अवसर पर रविवार को रूप चतुर्दशी पर लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में दीपदान कर त्योहार की शुरुआत की। दीपावली की सजावट और जगमगाती रोशनी से शहर के बाजार पूरी तरह जीवंत नजर आए। शाम होते ही घरों और दुकानों पर दीप जलाए गए, वहीं बाजारों में सजावट ने उत्सव का आनंद बढ़ा दिया। लोगों ने त्यौहार से पहले ही खरीदी में तेजी दिखाई, जिससे मिठाई और पटाखों की दुकानों पर जोरदार बिक्री हुई। भीड़ के कारण लालसोट रोड, नया कटला, नई मंडी रोड, सैंथल तिराहा, रेलवे स्टेशन, गांधी तिराहा, आगरा रोड और सोमनाथ चौराहा जैसे मुख्य बाजारों में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सोमवार को मुख्य दीपावली मनाई जाएगी, जिसमें लोग माता लक्ष्मी का पूजन करेंगे। इसके साथ ही बुधवार को गोवर्धन पूजा और गुरुवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Celebration of Deepotsav in Dausa, Crowds in Markets, and the Magic of Lights
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebration, deepotsav, dausa, crowds, markets, magic of lights, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved