• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट में ब्लड सेंटर का शुभारंभ, संत नियानंद महाराज ने किया उद्घाटन

Blood Center Inaugurated in Lalsot; Saint Nityanand Maharaj Performed the Opening Ceremony - Dausa News in Hindi

-15 दिसंबर को भी लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

लालसोट। आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में लालसोट को बड़ी सौगात मिली है। गुरु शक्ति ट्रस्ट की इकाई के तत्वावधान में लालसोट ब्लड सेंटर का उद्घाटन रविवार को समारोह पूर्वक किया गया। ब्लड सेंटर का उद्घाटन संत स्वामी नित्यानंद गिरी महाराज के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर एडवोकेट बाबूलाल हाड़ा,महेंद्र जैन, पुरुषोत्तम जोशी, पूर्व आईएएस ब्रजमोहन मीणा, ब्रजमोहन नागरियावास, दिनेश जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। नवजीवन हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक का समस्त स्टाफ तथा आसपास के गांवों से आए नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।
डॉक्टर भागीरथ मीणा ने बताया कि अब लालसोट व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ब्लड बैंक सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे पहले मरीजों को रक्त के लिए दूर के शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा।
आयोजन समिति के अनुसार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 15 दिसंबर को भी प्रातः 9 बजे से ब्लड बैंक पर आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blood Center Inaugurated in Lalsot; Saint Nityanand Maharaj Performed the Opening Ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, lalsot blood center, voluntary blood donation camp\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved