• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की एसआईआर प्रक्रिया पर मंथन, कार्यकर्ताओं ने तय की आगामी रणनीति

BJP SIR process discussed, workers decided on future strategy - Dausa News in Hindi

दौसा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत दौसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉक संयोजक, शक्ति-केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को डांक बंगले पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश वर्मा, वेद प्रकाश पटेल एसआईआर प्रभारी ने एसआईआर के दौरान मतदाताओं को जागरुक कर उनके फार्म भरवाने और प्रत्येक मंडल में वोटरों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं का फॉर्म भरवाया जाए। इसमें कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी रखें। बैठक में विशेष रूप से यह आह्वान किया गया कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में वास्तविक, पुराने एवं योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने तथा फर्जी, मृत या दोहराए गए नामों को हटवाने के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाए।
यह पहल न केवल मतदाता सत्यापन अभियान का अंग है, बल्कि लोकतंत्र की पवित्रता और संगठन की सजगता का प्रतीक भी है। जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, भाजपा दौसा विधानसभा प्रत्याशी जगमोहन मीणा, नीलम गुर्जर, डॉ. रतन तिवारी, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, रामलाल शर्मा, रामप्रसाद गुर्जर, नरसी मीणा, मंजू सैनी, नवीन शर्मा, राजेश तिवारी, मंजू लता जाटव, सुमित्रा चौधरी, रतीश खैरवाल, ऋषि राम मीणा, रिकी पोंटिंग, शिव शर्मा, रामप्रसाद गुर्जर, दिनेश सैनी, जगदीश गुर्जर, बनवारी बड़ागांव आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP SIR process discussed, workers decided on future strategy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, sir, process, discussed, workers, decided, future strategy, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved