• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट में भाजपा ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

BJP celebrates Pandit Deendayal Upadhyay birth anniversary in Lalsot - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी लालसोट ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रदृष्टा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का आयोजन बड़ाया धर्मशाला में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता शम्भु लाल कुईवाला ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री हरकेश मटलाना ने कहा कि “पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और समाजोत्थान हेतु अद्वितीय समर्पण का प्रतीक रहा।” जिला उपाध्यक्ष रवि हाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि “उपाध्याय जी के विचार आज भी समाज को शुचिता, समानता और आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं।”
अध्यक्षीय उद्बोधन में शम्भुलाल कुईवाला ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाते हुए अंत्योदय के सिद्धांत से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर गंगाधर बावड़ी, मुरारी लाल सोनी, सोनू बिनोरी, रूपसिंह मीना , सभापति पिंकी चतुर्वेदी सहित कई वक्ताओं ने उपाध्याय की जीवनी और विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में दौलतपुरा मंडल अध्यक्ष बलराम बैरवा, लालसोट देहात मंडल अध्यक्ष रामसिंह कांकरिया, रतन सैनी, दिनेश जोशी, विष्णु सेडुलाई, नाथूलाल सैनी, राममनोहर बैरवा, दीपक सेडुलाई, जयप्रकाश डीडवाना, दीपक बोहरा, एल.एन. भारद्वाज, सुरेश सैनी पार्षद, मनीष साहू, सुषमा चौधरी, अन्नू शर्मा, लहरी गुर्जर, महेश टोरडा, लोकेश जोशी, विकास गौतम, सत्यनारायण गुप्ता, हरिओम सलेमपुरा, अनिल सैन, ललिता डांस, ललिता जायसवाल, महेश लालपुरा, हरिओम शर्मा , बजरंग लाल नांगल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP celebrates Pandit Deendayal Upadhyay birth anniversary in Lalsot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, celebrates, pandit, deendayal upadhyay, birth anniversary, lalsot, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved