• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाया, संगठन के इतिहास और संघर्षों पर हुई चर्चा

Bhim Army foundation day celebrated, organization history and struggles discussed - Dausa News in Hindi

दौसा। आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन का 10वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सेठ सोहनलाल पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन की विचारधारा, इतिहास और संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत वर्मा ने की। उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर विश्व स्तर पर पहचान बनाने तक के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह भीम आर्मी ने सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की आवाज बनकर देशभर में एक आंदोलन का रूप लिया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक बदलाव लाने के संकल्प को दोहराया।
इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम बैरवा, जंसवत सिंह, दीपक राजवास, सुरेन्द्र राजवास, विनोद बैरवा (आलूदा), मोहनलाल वर्मा (लालसोट), राघवेन्द्र जाटव, गुलजार रैगर, इन्द्राज रैगर, नरेंद्र वर्मा, प्रकाश वर्मा, मनोज ढेढरवाल, राज कानू, केदार (नांगल बैरसी), आजाद सम्राट सिंह, सुनील डोरिया, अजय, जियालाल, डालचंद, सुरेश बैरवा, किशन राजवास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhim Army foundation day celebrated, organization history and struggles discussed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhim army, foundation day, celebrated, organization, history, struggles, discussed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved