• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में भारत विकास परिषद का गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

Bharat Vikas Parishad Guru Vandan, Student Abhinandan program concluded in Dausa - Dausa News in Hindi

दौसा। भारत विकास परिषद का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संस्कार भारती विद्यालय, आदर्श विद्या निकेतन एवं राजकीय विद्यालय गांधी चौक पर पर संपन्न हुआ। सचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के लिए 6 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में पांच-पांच सदस्य रखे गए। टीम ने विद्यालयो में जाकर इस कार्यक्रम को संपादित करवाया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रभारी विजय मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर संस्कार भारती विद्यालय, आदर्श विद्या निकेतन एवं राजकीय विद्यालय गांधी चौक के गत वर्ष श्रेष्ठ परिणाम देने वाले दो अध्यापक और अध्यापिकाओं का दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया गया। कक्षा 5, 8,10 में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया।
परिषद अध्यक्ष संजय पीलवा ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है गुरु के द्वारा विद्यार्थियों के जीवन निर्माण करने में बहुत बड़ा योगदान होता है।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव विनोद कुमार शर्मा, अमित भेड़ौली, आदर्श विद्या निकेतन के मनोज शर्मा, संस्कार भारती विद्यालय के सत्यनारायण शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharat Vikas Parishad Guru Vandan, Student Abhinandan program concluded in Dausa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharat vikas parishad guru vandan, student abhinandan program concluded in dausa\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved