• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी जर्सियां

Bharat Vikas Parishad Distributes Sweaters to Needy Children - Dausa News in Hindi

लालसोट । भारत विकास परिषद शाखा लालसोट ने स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर, पुरोहित पाड़ा स्कूल में निर्धन व जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए 35 जर्सियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम परिषद की नियमित सेवा गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिषद के पूर्व कोषाध्यक्ष विकास माठा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए परिषद द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों की जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला बडाया ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को बच्चों के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी विष्णु अग्रवाल, सेवा गतिविधि संयोजक लोकेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharat Vikas Parishad Distributes Sweaters to Needy Children
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharat vikas parishad, distributes, sweaters, needy children, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved