• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चुनावी शोर थमने से पहले प्रत्याशियों ने रोड शो निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

Before the election noise subsided, the candidates demonstrated their strength by taking out a road show - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। चुनाव प्रचार का शोर थमने से पहले गुरुवार को प्रत्याशियों ने बाजारों में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। समर्थकों के साथ रोड शो कर बाजारों में लोगों से वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी शंकर शर्मा ने मोटरसाइकिल रैली के साथ रोड शो किया। भाजपा का रोड शो आगरा रोड गायत्री पैलेस से शुरू हुआ। जो आगरा रोड, गांधी तिराहा, जयपुर रोड, अनाज मंडी, नई मंडी रोड, मनगंज, नया कटला, लालसोट रोड, पुराना शहर होकर निकला। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने सोमनाथ नगर से अपना समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने इंदिरा कॉलोनी, फलसा वाला बालाजी, गांधी चौक, पुराना शहर, लालसोट रोड, बरकत तिराहा, खादी भंडार रोड, मानगंज, नई मंडी रोड, रेलवे स्टेशन, गांधी तिराहा और आगरा रोड होते हुए समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया और लोगों से वोट की अपील की।
एएसपी प्रत्याशी राधेश्याम नांगल ने बाजारों में व्यक्तिशः लोगों से मिलकर वोट देने की अपील की। उन्होंने प्रत्येक दुकान व घरों पर जाकर वोट मांगे। इसके बाद एएसपी प्रत्याशी राधेश्याम नांगल ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। अपने समर्थकों के साथ भारी भीड़ व वाहनों के काफिले के साथ गुप्तेश्वर सर्किल, लालसोट रोड से गांधी तिराहा, आगरा रोड पर सोमनाथ चौराहे तक शक्ति प्रदर्शन किया। प्रत्याशियों के रोड शो व रैली निकालने से बाजारों में चुनावी रंगत जोरों पर नजर आई। नारे लगाते समर्थकों का जोश और चुनावी शोर शराबा रहा। इस दौरान जगह जगह पुलिस तैनात रही।

यह भी पढ़े

Web Title-Before the election noise subsided, the candidates demonstrated their strength by taking out a road show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bureau, noise, election campaign, candidates, demonstrated, strength, markets, thursday, conducted, road shows, supporters, sought votes, people, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved