• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का रण 11 सितंबर को : 5 निकायों के 150 वार्डों में 1.25 लाख मतदाता करेंगे फैसला, पोलिंग पार्टियां रवाना

Battle for Second Phase of Civic Body Elections in Dausa on September - Dausa News in Hindi

दौसा। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत जिले के पांच नगरीय निकायों में शुक्रवार, 11 सितंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। जिले के कुल 150 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए 1 लाख 25 हजार 817 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए गुरुवार को निकाय मुख्यालयों से अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। निकायवार वार्ड और मतदाता संख्या जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा के अनुसार, 5 नगरीय निकायों में कुल 1,25,817 पंजीकृत मतदाता हैं:
नगर परिषद दौसा: 55 वार्ड (74,445 मतदाता)
नगर परिषद लालसोट: 35 वार्ड (26,665 मतदाता)
नगर पालिका लवाण: 20 वार्ड (10,205 मतदाता)
नगर पालिका मंडावरी: 20 वार्ड (7,840 मतदाता)
नगर पालिका रामगढ़ पचवारा: 20 वार्ड (6,662 मतदाता)
पहचान के लिए 11 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य
मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) मुख्य पहचान दस्तावेज रहेगा। यदि किसी मतदाता के पास EPIC उपलब्ध नहीं है, तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 11 वैकल्पिक मूल फोटो दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर मतदान किया जा सकेगा।
इनमें आधार कार्ड, मनरेगा/VB-RAMG जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर फोटो पासबुक, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सरकारी/पीएसयू सेवा पहचान पत्र, एमपी/एमएलए पहचान पत्र तथा दिव्यांगता आईडी (UDID) कार्ड शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से निर्भीक और जागरूक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Battle for Second Phase of Civic Body Elections in Dausa on September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa municipal elections 2026, urban local body polls, second phase polling, dausa collector dr saumya jha, lalsot municipal council, voter turnout rajasthan, state election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved