• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैजूपाडा थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले मुल्जिमों को महज 9 घन्टे में किया गिरफ्तार

Baijupada police station arrested the accused who assaulted the employee in just 9 hours - Dausa News in Hindi

दौसा। बैजूपाडा थाना पुलिस ने कर्मचारी पर हमला कर मारपीट करने वाले मुल्जिमों को महज 9 घन्टे में गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद भागने में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि थाने के हैड कांस्टेबल पूरणलाल को सोमवार को सूचना पर मिली कि नांगल लोटवाडा में महिला के साथ उसका पति मारपीट कर रहा है। इस पर नांगल लोटवाडा पहुंचे जहां रामराज उर्फ रावण नाम के व्यक्ति का मोबाईल काल आया व कहने लगा कि नांगल में लडाई झगडे की सूचना पर पुलिस जा रही है। मैं भी वहा पहुंच रहा हूं। आप लोग रुको मैं आज अपने साथियो के साथ आकर इनके झगडे का परमानेंट फैसला ही कर दूंगा। जिस पर पुलिस द्वारा मना किया गया कि आप रहने दें पुलिस कार्यवाही करने में सक्षम है। नांगल लोटवाडा में पुलिस टीम द्वारा पति पत्नि को समाझाइश की जा रही थी तो अचानक रात्रि करीब 10.00 बजे रामराज उर्फ रावण मीना पुत्र रामभरोसी मीना निवासी कंचनपुरा अन्य तीन व्यक्तियों के साथ एक सलेटी रंग की बलेनो गाडी से आया और आते ही हैडकांस्टेबल के साथ अभद्र भाषा व गाली-गलोच कर धमकी दी।
हैडकांस्टेबल ने कहा कि हम इनसे पुछताछ कर रहे हैं आप जाओ। समझाइश के लिए गया तो रामराज उर्फ रावण मीना ने गिरहबान पकडकर मारपीट करने लगा। उसके साथ आये जगमोहन मीना निवासी कंचनपुरा, भागचन्द मीना निवासी कंचनपुरा भी थप्पड मुक्कों से मारपीट करने लगे। हैडकांस्टेबल की शर्ट दो बटन व नेम प्लेट तोड दी एवं वर्दी फाड़ दी। नीचे पटककर मारपीट करने लगे, भागचन्द मीना ने मोबाइल तोड़ दिया। धमकी देते हुए कहा कि पांच दिन में हैडकांस्टेबल का बाडमेर ट्रांसफर करवा देंगे।
पुलिस टीम के द्वारा घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा, टोल कैमरा, एवं डीएसटी टीम की मदद लेकर रामराज उर्फ रावण पुत्र राममरोसी मीना व जगमोहन पुत्र रामकिशोर मीना निवासी कंचनपुरा को गिरफ्तार कर लिया। फरार मुल्जिम भागचन्द उर्फ बीसी मीना पुत्र मुरारी लाल मीना निवासी कंचनपुरा की तलाश जारी है।
पुलिस से बचने के लिए बलेनो स्लेटी रंग की कार की जगह सफेद रंग की क्रेटा कार फरारी कार लेकर जयपुर की तरफ भागने लगे। जिन्हें बस्सी में नाकाबंदी कर पकडा। दोनों ने कंचनपुरा व लोटवाडा मे अपना प्रभाव जमाने के उद्देश्य से मारपीट की। मुल्जिम मागचन्द उर्फ बीसी मीना पुत्र मुरारी लाल मीना निवासी कंचनपुरा को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Baijupada police station arrested the accused who assaulted the employee in just 9 hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baijupada police station, arrested the accused, who assaulted the employee, in just 9 hours, dausa, white creta car, kanchanpura and lotwada, accused magchand alias bc meena son, murari lal meena, police station in-charge surendra singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved