• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने महुआ विधायक को सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त वेतन वृद्धि लागू करने की मांग

Award-Winning Teachers Forum Submits Memorandum to Mahua MLA, Demanding Implementation of Additional Salary Increment - Dausa News in Hindi

दौसा। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक फोरम की जिला इकाई ने महुआ विधायक राजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को शीघ्र लागू करने की मांग की है। फोरम की ओर से राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने संबंधी घोषणा को अब तक लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई। सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक डॉक्टर प्रेमवती शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जारी घोषणा पत्र में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इसके बावजूद अब तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे पुरस्कृत शिक्षकों में निराशा का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार को अपने चुनावी वादे के अनुसार शीघ्र निर्णय लेकर पुरस्कृत शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि प्रदान करनी चाहिए, ताकि उनके मनोबल को बनाए रखा जा सके और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिले।
फोरम के सचिव डॉक्टर हरसहाय मीणा ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के साथ विधायक को बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम के उद्देश्य से तैयार की गई परीक्षा तैयारी टिप्स पुस्तिका की एक प्रति भी भेंट की गई। यह पुस्तिका पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान द्वारा तैयार की गई है।
इस दौरान जिला इकाई अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी प्रतिनिधि संतोष स्वर्णकार, जगदीश प्रसाद मीणा, कुलदीप शर्मा, रामावतार नवल, ममता मीना, रामबाबू ज्योति सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Award-Winning Teachers Forum Submits Memorandum to Mahua MLA, Demanding Implementation of Additional Salary Increment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: award-winning, teachers, forum, submits, memorandum, mahua mla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved