• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्चना मीणा ने किसानों को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Archana Meena gave information about welfare schemes to farmers - Dausa News in Hindi

दौसा । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद -भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान पश्चिमी क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र अविकानगर, मालपुरा, टोंक द्वारा ट्राइबल सब प्लान के अंतर्गत हापावास में जिंक सल्फेट एवं पादप वृद्धि हार्मोन वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक एवं स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय सह-महिला प्रमुख अर्चना मीना रहीं। इस अवसर पर अर्चना मीना ने उपस्थित ग्रामवासियों को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसानों को फसलों के समन्वित पोषण के महत्व के बारे में भी बताया। इफको द्वारा कार्यक्रम में जिंक सल्फेट और पादप वृद्धि हार्मोन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान ट्राइबल सब प्लान के अंतर्गत ग्राम पंचायत हापावास, मलवास, खानवास एवं धरणवास के पुरुष एवं महिला किसानों को जिंक सल्फेट और पादप वृद्धि हार्मोन किट का वितरण भी किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दौसा के जिला उपाध्यक्ष घमंडी लाल मीना, प्रभारी अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नागर, वैज्ञानिक डॉ. हरिसिंह मीणा, फील्ड अधिकारी हनुमान गुप्ता, इफको फील्ड अधिकारी मनोज चौधरी, हापावास के भामाशाह एवं सरपंच प्रतिनिधि सेठ भजनलाल मीणा, कार्यवाहक सरपंच चंदा देवी, कृषि पर्यवेक्षक मानसिंह गुर्जर, अध्यक्ष सहकारी समिति दौसा भौरी लाल सहित क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Archana Meena gave information about welfare schemes to farmers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: archana meena, gave information, about welfare schemes, to farmers, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved