• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद शाखा लालसोट के वार्षिक चुनाव, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

Annual Elections of Bharat Vikas Parishad, Lalsot Branch: New Office Bearers Selected - Dausa News in Hindi

लालसोट। भारत विकास परिषद शाखा लालसोट के वार्षिक चुनाव के तहत एक साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा में अध्यक्ष पद पर लोकेंद्र जैन, सचिव पद पर विकास कुमार माठा तथा कोषाध्यक्ष पद पर आशीष सेठी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। परिषद के मीडिया प्रभारी प्रमोद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व अध्यक्ष अमित बडाया, पूर्व सचिव धर्मचंद गुप्ता एवं उमेश गौड़ द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने परिषद के प्रकल्पों को पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का आश्वासन दिया। साथ ही परिषद परिवार की सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक संकल्प भी लिया।
साधारण सभा में विष्णु अग्रवाल, हंसराज गोयल, नीरज शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिषद द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु ‘परिंडा वितरण अभियान’ का भी शुभारंभ किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Annual Elections of Bharat Vikas Parishad, Lalsot Branch: New Office Bearers Selected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: annual elections, bharat vikas parishad, lalsot branch, new office, bearers selected, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved