• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रतिष्ठित बाल साहित्य सम्मान की घोषणा : दौसा के उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा होंगे सम्मानित

Announcement of Prestigious Children Literature Awards: Dausa’s Utkarsh Narayan and Santosh Richa to be Honored - Dausa News in Hindi

दौसा। बाल साहित्य के क्षेत्र में दौसा जिले के लिए गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र, भोपाल ने इस वर्ष के प्रतिष्ठित 'बाल साहित्य सम्मान' की घोषणा कर दी है, जिसमें दौसा के होनहार लेखक उत्कर्ष नारायण और वरिष्ठ साहित्यकार संतोष ऋचा के नामों का चयन किया गया है। साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट के साहित्यिक सहसचिव उत्कर्ष नारायण को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए 'कुमार ऋषि आनंद बाल साहित्य सम्मान' प्रदान किया जाएगा। वहीं, प्रख्यात साहित्यकार संतोष ऋचा को उनकी उत्कृष्ट लेखनी हेतु 'गोविंदसिंह असिवाल बाल साहित्य सम्मान' से विभूषित किया जाएगा। इन दोनों ही रचनाकारों ने बाल साहित्य की विभिन्न विधाओं में अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से बच्चों के मानसिक विकास और साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनकी उपलब्धि पर स्थानीय साहित्य प्रेमियों और प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
संस्था के केंद्र निदेशक महेश सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी सम्मानों का वितरण मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर के जाने-माने साहित्यकार, शिक्षाविद और बाल साहित्य प्रेमी शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Announcement of Prestigious Children Literature Awards: Dausa’s Utkarsh Narayan and Santosh Richa to be Honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa literary news, bal sahitya samman bhopal, utkarsh narayan, santosh richa, child literature awards, anurag seva sansthan lalsot, mahesh saxena, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved