• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमएसएमई रैंकर अवॉर्ड से सम्मानित अनिता जैन : सुई-धागे को बनाया सफलता का आधार, फैशन की दुनिया में बनाई पहचान

Anita Jain honored with the MSME Ranker Award: Turning needle and thread into the foundation of success - Dausa News in Hindi

लालसोट। संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर लालसोट की अनिता जैन ने फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। सुई-धागे से शुरू हुआ उनका छोटा सा प्रयास आज एक सफल उद्यम में बदल चुका है। उनकी इसी उपलब्धि को देखते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा उन्हें एमएसएमई रैंकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नैनवा के पास बांसी गांव में जन्मी अनिता जैन को उनकी माता ने बचपन से ही सिलाई-कढ़ाई का हुनर सिखाया था। वर्ष 2001 में उनका विवाह लालसोट निवासी सुशील जैन से हुआ। वर्ष 2011 में पति की नौकरी छूटने के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया। घर में दो छोटे बच्चे थे और आय का कोई साधन नहीं था। ऐसे कठिन समय में अनिता जैन ने हार मानने के बजाय अपने हुनर को ही सहारा बनाया और घर से ही कपड़े सिलने व डिजाइन करने का कार्य शुरू किया। शुरुआत छोटे-छोटे ऑर्डरों से हुई, लेकिन उनकी मेहनत और डिजाइन की गुणवत्ता ने लोगों का भरोसा जीत लिया। धीरे-धीरे यह काम अनिता जैन फैशन्स के रूप में विकसित हो गया।
वर्ष 2020 में उनकी बेटी आयुषी जैन ने व्यवसाय को नई दिशा दी और सोशल मीडिया के माध्यम से इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया। फेसबुक लाइव के जरिए देश-विदेश से ऑर्डर मिलने लगे। बाद में बेटे ईशान जैन, शुभ जैन और ईशान के मित्र परीक्षित शर्मा भी इस काम से जुड़े और आधुनिक तकनीक के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाया।
अनिता जैन केवल व्यवसाय तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने कई जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क फैशन डिजाइनिंग का काम सिखा कर रोजगार पर लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anita Jain honored with the MSME Ranker Award: Turning needle and thread into the foundation of success
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anita jain, msme ranker award, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved