• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में ‘योग अपनाएं, जीवन संवारें’ शिविर का शुभारंभ, बढ़ते उत्साह के बीच 5 दिन तक चलेगा आयोजन

Adopt Yoga, Enrich Life Camp Launched in Dausa; Event to Run for 5 Days Amidst Growing Enthusiasm - Dausa News in Hindi

दौसा। भारत विकास परिषद एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू पार्क में एक विशेष योग शिविर "योग अपनाएं, जीवन संवारें" का शुभारंभ रविवार को हुआ। इसमें शारीरिक योगासन, ​ध्यान और प्राणायाम की विशेष कक्षाएं संचालित की गई। शिविर में योग के गूढ़ रहस्यों और सही तकनीकों को सिखाने के लिए प्रख्यात योग विशेषज्ञ आचार्य अंकित कुमार एवं विकास अग्रवाल अपनी सेवाएं दी। साधकों को संबोधित करते हुए योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग से शरीर, मन और आत्मा तीनों संतुलित रहते हैं। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचार और सफल जीवन का वास होता है। शिविर का मूल मंत्र "स्वस्थ शरीर, शांत मन, सफल जीवन" रखा गया है। योग प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि पूर्व में निर्धारित 2 दिवसीय शिविर को बढ़ाकर अब 5 दिवसीय कर दिया गया है। ​इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य "मोटापे के लिए योग" के माध्यम से लोगों को बढ़ते वजन और उससे होने वाली बीमारियों से निजात दिलाने के साथ साथ मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए ध्यान और प्राणायाम के विशेष सत्र आयोजित करना है। शिविर 18 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक नेहरू पार्क में संचालित रहेगा।
​पतंजलि योग समिति और भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने दौसा के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नेहरू पार्क पहुंचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ व समृद्ध समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adopt Yoga, Enrich Life Camp Launched in Dausa; Event to Run for 5 Days Amidst Growing Enthusiasm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa yoga camp, patanjali yoga samiti, bharat vikas parishad, yoga camp india, pranayama meditation, health awareness yoga, obesity yoga program, nehru park dausa, free yoga camp india, healthy lifestyle yoga, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved