• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेज़ाब से हमला : भाई ने जमीन विवाद में बड़े भाई और भतीजे पर फेंका तेज़ाब, दोनों झुलसे

Acid attack: Brother throws acid on elder brother and nephew over land dispute, both suffer burns - Dausa News in Hindi

दौसा। मानपुर थाना क्षेत्र के मोरेड गांव की जोगी ढाणी में शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन पर चल रहे विवाद और बिजली के तार हटाने के झगड़े के दौरान एक युवक ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर तेज़ाब फेंक दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, ढाणी निवासी धर्म सिंह और उसका छोटा भाई कमलेश लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद में थे। शुक्रवार को खेत में बिजली का तार हटाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शनिवार सुबह धर्म सिंह अपने बेटे महेंद्र सिंह के साथ छोटे भाई को समझाने उसके घर गया, लेकिन बात सुलझने के बजाय झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में आकर कमलेश ने तेज़ाब फेंक दिया, जिससे पिता-पुत्र का चेहरा और हाथ झुलस गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सिकराय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
मानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आरोपी कमलेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त तेज़ाब का स्रोत और उद्देश्य भी जांच के दायरे में है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भाईयों के बीच जमीन को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था, जिसकी जानकारी गांव में सबको थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे पारिवारिक विवादों में समय रहते समझौता या पंचायत स्तर पर समाधान कराया जाए, ताकि इस तरह की हिंसक घटनाएं टाली जा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Acid attack: Brother throws acid on elder brother and nephew over land dispute, both suffer burns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acid attack, brother, acid, elder brother, nephew, land dispute, both suffer burns, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved