• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आप का हल्लाबोल : कलेक्टर को ज्ञापन देकर की स्पेशल टीम गठित करने और पार्कों में CCTV लगाने की मांग

AAP protests against illegal drug trade in Dausa: A memorandum to the Collector demanding - Dausa News in Hindi

दौसा। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने जिले में पैर पसार रहे गैरकानूनी नशे के कारोबार और सक्रिय माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और नशे के सौदागरों के खिलाफ तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मल वर्मा ने दौसा की जमीनी हकीकत बयां करते हुए प्रशासन की ढिलाई पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा: नशे के अड्डे बने सार्वजनिक स्थल: दौसा में स्मैक, गांजा और घातक ड्रग्स का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। माफियाओं ने पब्लिक पार्कों और सामुदायिक भवनों को नशे का मुख्य अड्डा बना दिया है।
उजड़ रहे हैं सुहाग और चिराग: इस जानलेवा लत ने शहर के कई हंसते-खेलते परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। कई माताओं ने अपने बेटों को और बहनों ने अपने भाइयों को हमेशा के लिए खो दिया है। जिले के कई युवा वर्तमान में नशा मुक्ति केंद्रों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के जरिए जिला प्रशासन से इस अवैध धंधे की कमर तोड़ने के लिए तुरंत निम्नलिखित कदम उठाने का आग्रह किया है:
पार्कों में सुरक्षा: सभी पब्लिक पार्कों और सामुदायिक भवनों में सुरक्षा के लिहाज से तुरंत सीसीटीवी (CCTV) कैमरे और हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएं।
स्पेशल टीम का गठन: नशे के सौदागरों को रंगे हाथ दबोचने के लिए पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई जाए, जो सिविल ड्रेस (बिना वर्दी) में चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर गुप्त रूप से चौकसी करे।
मेडिकल स्टोरों पर सख्ती: कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक बिना डॉक्टर के वैध पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के नशीले इंजेक्शन और डिस्टिल वाटर की शीशी न बेचे। इसकी नियमित जांच हो।
मुफ्त इलाज की व्यवस्था: नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती होने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों के मुफ्त इलाज और काउंसिलिंग की पुख्ता व्यवस्था सरकार द्वारा की जाए।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के महासचिव केदार लाल शर्मा, माइनोरिटी विंग के जिलाध्यक्ष मोहसिन खान, एससी विंग के जिलाध्यक्ष अविनाश बैरवा, जिला प्रवक्ता मोहम्मद इरशाद खान सहित अनिकेत शर्मा, दीपेंद्र बैरवा, ओमप्रकाश गुर्जर और कमलेश मीणा सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AAP protests against illegal drug trade in Dausa: A memorandum to the Collector demanding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aapprotestdausa, drugmafiadausacollector, nirmalvermaaapdausa, antidrugcampaignrajasthan, smacksmugglingdausa, rajasthanpolicespecialteamdemand2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved