• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाईचारे की अनोखी मिसाल: विधायक रामविलास सहित ग्रामीणों ने भरा सुशीला के यहां मायरा, सामाजिक समरसता का बना प्रतीक

A unique example of brotherhood: MLA Ram Vilas and villagers paid the dowry to Sushila Devi, symbolizing social harmony. - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड क्षेत्र के डूंगरपुर ग्राम में मंगलवार को एक ऐसा प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला जिसने मानवता, अपनत्व और सामाजिक समरसता की मिसाल कायम कर दी। गांव की हरिजन समाज की महिला सुशीला देवी के बेटे की शादी में न केवल ग्रामीणों ने भाईचारे का परिचय दिया, बल्कि यह साबित कर दिया कि समाज में एकता और प्रेम की डोर सबसे मजबूत होती है। सुशीला देवी के पीहर में भाई न होने के कारण उन्होंने पूरे गांव को अपने बेटे की शादी में मायरा (भात) भरने का निमंत्रण दिया था। सुशीला की इस सादगी और विश्वास ने पूरे गांव का दिल जीत लिया। न्योते का मान रखते हुए विधायक रामविलास मीणा स्वयं ‘भाई’ बनकर पहुंचे और चुनरी ओढ़ाकर सुशीला के यहां मायरा भरा। उनके साथ ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाई की भूमिका निभाई।
विधायक मीणा ने कहा— सुशीला डूंगरपुर गांव की बेटी है। आज पूरा गांव उसका पीहर बन गया है। यही है सच्ची सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना।
इस भावनात्मक पल में सुशीला देवी की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। उन्होंने कहा कि आज उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके अपने भाई ही मायरा भरने आए हों।
गांव के लोगों ने भी कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है—कि जाति या वर्ग से ऊपर उठकर इंसानियत और अपनत्व ही समाज की असली ताकत हैं।
डूंगरपुर गांव का यह आयोजन केवल एक शादी की रस्म नहीं रहा, बल्कि यह संदेश बन गया कि जहां अपनापन होता है, वहां कोई अकेला नहीं होता।
यह उदाहरण आने वाले समाज के लिए प्रेरणास्पद है—कि एकता, संवेदना और भाईचारा ही हमारे समाज की सच्ची पहचान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A unique example of brotherhood: MLA Ram Vilas and villagers paid the dowry to Sushila Devi, symbolizing social harmony.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, mla, ram vilas, sushila, mayra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved