• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत-इक्वाडोर मैत्री के नए अध्याय की शुरुआत, क्विटो में भारतीय दूतावास का हुआ भव्य उद्घाटन

A new chapter in India-Ecuador friendship begins with the grand inauguration of the Indian Embassy in Quito. - Dausa News in Hindi

-राजस्थान की सांस्कृतिक राजदूत धोली मीना ने अपनी प्रस्तुति से समारोह में बिखेरा भारत का रंग दौसा। भारत और इक्वाडोर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, भारतीय दूतावास का क्विटो में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री पाबित्रा मार्गरीटा ने औपचारिक रूप से दूतावास का उद्घाटन किया, जो भारत की लैटिन अमेरिका में कूटनीतिक उपस्थिति को विस्तार देने का प्रतीक है। समारोह में सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों, राजनयिकों, स्थानीय अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। समारोह की विशेष आकर्षण रही राजस्थान की सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय सांस्कृतिक राजदूत धोली मीना ने इस अवसर पर प्रमुख भूमिका निभाई। धोली मीना ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ ने उपस्थित मेहमानों का मन मोह लिया। समारोह में उन्होंने अपनी पीली लूगड़ी और रंग-बिरंगे परिधान के साथ भारतीय संस्कृति की जीवंतता को जीवंत कर दिया। उनके प्रदर्शन ने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और इक्वाडोर के लोगों के बीच भारतीय परंपराओं के प्रति उत्साह जगाया। धोली मीना ने कहा, "यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं इक्वाडोर की धरती पर भारतीय संस्कृति का ध्वज फहरा सकीं। यह दूतावास न केवल कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का नया द्वार भी खोलेगा।"
धोली मीना, जो राजस्थान के दौसा जिले की निवासी हैं, लंबे समय से भारतीय संस्कृति को वैश्विक पटल पर फैलाने का कार्य कर रही हैं। वे पहले यूरोप के माल्टा और इटली जैसे देशों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके पति, लोकेश कुमार मीना, वर्तमान में क्विटो में भारतीय दूतावास में चार्ज दे अफेयर्स/एक्टिंग राजदूत हैं।
समारोह में इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड का धोली मीना ने तिलक लगाकर भारतीय रीतिरिवाज के साथ स्वागत किया।
यह दूतावास भारत-इक्वाडोर संबंधों के 56 वर्षों के सफर में एक नया अध्याय जोड़ता है, जो खनिज संसाधनों, नवीकरणीय ऊर्जा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने इस अवसर पर उत्सव मनाया और दूतावास को अपनी नई 'घर' के रूप में देखा।
भारतीय दूतावास, क्विटो के बारे मे
भारतीय दूतावास, क्विटो भारत सरकार का आधिकारिक राजनयिक मिशन है, जो इक्वाडोर में भारतीय हितों की रक्षा करता है तथा दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A new chapter in India-Ecuador friendship begins with the grand inauguration of the Indian Embassy in Quito.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, india, ecuador, indian embassy, ​​union minister, pabitra margarita, usa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved