• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राधाष्टमी पर मंदिर श्री सीताराम जी बारादरी में भव्य भजन संध्या आयोजित किया गया

A grand Bhajan Sandhya was organized at the Shri Sitaram Ji Baradari Temple on Radha Ashtami. - Dausa News in Hindi

दौसा। राधाष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को मंदिर श्री सीताराम जी बारादरी में भव्य बधाई उत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 56 भोग महिला मंडल के तत्वावधान में किया गया। भजन संध्या के दौरान भगवान श्री राधा-कृष्ण की विशेष झांकी सजाई गई तथा श्रद्धालुओं के लिए 56 भोग झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राधाष्टमी के उल्लास को बढ़ाने के लिए भजन-संध्या में भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें श्रद्धालु राधा-कृष्ण के भजनों पर भाव-विभोर होकर भक्ति में सराबोर होकर, नृत्य करने लगे। आयोजन में खिलौने एवं टॉफियों की न्योछावर की गई, जिसे लेकर बच्चों में विशेष उत्साह रहा। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट एवं पुष्पों से सजाया गया।
महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज ने बताया कि राधाष्टमी के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्री राधा-कृष्ण, सीतारामजी के दर्शन किये, भजन-संध्या एवं 56 भोग झांकी का आनंद लिया और धार्मिक आयोजन में सहभागी बने। महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज द्वारा सभी भक्तों को न्यौछावर बाटी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A grand Bhajan Sandhya was organized at the Shri Sitaram Ji Baradari Temple on Radha Ashtami.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand bhajan sandhya, shri sitaram ji baradari, temple, radha ashtami, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved