• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में सजी 25 फुट ऊंची गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी, कॉलोनीवासियों ने किया सामूहिक पूजन

A grand 25-foot-tall tableau of Lord Govardhan was displayed in Dausa, and residents performed a collective puja. - Dausa News in Hindi

दौसा। गुप्तेश्वर रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार को भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जब कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से 25 फुट ऊंची गोवर्धन महाराज की मनमोहक झांकी का पूजन किया। पूरे क्षेत्र में बृजधाम जैसा पावन वातावरण बन गया। बाल गोपाल मंडल के प्रभारी मोहित अग्रवाल और उत्कर्ष नारायण ने बताया कि यह परंपरा कॉलोनी में पिछले 30 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। इस अवसर पर गाय के गोबर से निर्मित 25 फीट ऊंचे गिरिराज भगवान का सुंदर स्वरूप तैयार किया गया। झांकी को पुष्पों और दीपों से सजाया गया, जिसने पूरे परिसर को आलोकित कर दिया। सायं कालीन बेला में लगभग 200 श्रद्धालुओं ने एक साथ सामूहिक पूजन कर भगवान गोवर्धन की आरती उतारी। पूजा के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही आतिशबाजी ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।
कॉलोनीवासी दीपक शर्मा ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी कई दिनों पहले से शुरू कर दी गई थी। झांकी निर्माण में अंजीव अंजुम, भार्गव, नरेश शर्मा, आराध्य, शुभम, राहुल अग्रवाल, सचिन, शेखर शर्मा, आदित्य शर्मा, सतीश शर्मा और देवत्रय पाठक सहित अनेक युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भक्ति और सौहार्द का यह आयोजन न केवल स्थानीय निवासियों के लिए आस्था का केंद्र बना, बल्कि पूरे क्षेत्र में एकता और सहयोग की मिसाल भी प्रस्तुत करता दिखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A grand 25-foot-tall tableau of Lord Govardhan was displayed in Dausa, and residents performed a collective puja.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand, tableau, lord govardhan, displayed, dausa, residents, performed, collective puja, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved