• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

3 साल की बच्ची ने अंदर से लगाई कुंडी, आधे घंटे की मशक्कत के बाद कटर से दरवाजा काटकर सकुशल निकाला बाहर

A 3-year-old girl locked her room from inside. After half an hour of struggle, she was safely rescued. - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड क्षेत्र के ग्राम शाहजहांनपुरा में मंगलवार दोपहर एक तीन वर्षीय बच्ची के कमरे में अंदर से कुंडी लगा लेने से अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजे की कुंडी काटकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार सानवी मीणा (उम्र लगभग 3 वर्ष) घर के आंगन में खेलते-खेलते कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगा ली। चारों ओर से बंद कमरे में बच्ची को बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं था। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए गए। अंततः पास में ही वेंडर का कार्य करने वाले मिस्त्री को बुलाया गया। बिजली आपूर्ति चालू करवाकर ग्राइंडर (कटर) मशीन की सहायता से दरवाजे की कुंडी को काटा गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
परिजन मोतीलाल मीणा ने बताया कि सानवी अपने ननिहाल में रह रही है और खेलते समय अनजाने में कमरे में बंद हो गई थी। समय रहते प्रयास किए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A 3-year-old girl locked her room from inside. After half an hour of struggle, she was safely rescued.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: a 3-year-old, girl locked, inside, after half an hour, struggle, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved