• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में 17 मिनट में दहेजमुक्त विवाह, सादगी और गुरुवाणी पाठ से दिया समाज को संदेश

A 17-minute dowry-free wedding in Dausa, a message to society through simplicity and recitation of the holy words of the Holy Quran. - Dausa News in Hindi

दौसा। बैंड-बाजा, लवाजमा और किसी भी दिखावे के बिना गुरुवाणी पाठ के माध्यम से मात्र 17 मिनट में एक सादगीपूर्ण विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह में कोई फेरे या बाहरी आडंबर नहीं था, और इसने फिजूलखर्च को रोकने का संदेश दिया। संत रामपाल महाराज के शिष्य अनिल पुत्र चिरंजी लाल, निवासी ऊनबड़ा गांव और वंदना पुत्री हरफूल दास, निवासी भांडारेज का यह दहेजमुक्त विवाह हुआ। नव दंपति ने बताया कि संत रामपाल महाराज के आध्यात्मिक ज्ञान से परिचित होकर उन्हें विवाह में फैली सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति मिली। दहेज प्रथा को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं, जिसमें दहेज देना और लेना दोनों अपराध हैं। इसके बावजूद यह प्रथा पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाई है। नव दंपति ने कहा कि इसे जड़ से खत्म करने का मार्ग केवल संत रामपाल महाराज के ज्ञान और समाज में जागरूकता से ही संभव है।
जहां एक ओर दहेज के कारण लड़कियों की हत्या और जिंदा जलाए जाने की घटनाएं रोजाना सामने आती हैं, वहीं दूसरी ओर इस दहेजमुक्त विवाह ने समाज को यह संदेश दिया कि सादगी और आध्यात्मिक मार्ग अपनाकर सामाजिक बुराइयों से मुक्ति पाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A 17-minute dowry-free wedding in Dausa, a message to society through simplicity and recitation of the holy words of the Holy Quran.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: a 17-minute dowry-free, wedding, dausa, holy quran, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved