• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हज़रत ख़्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह का 43 वां सालाना उर्स, दरगाह में जायरीनों का लगा तांता

43rd Annual Urs of Hazrat Khwaja Sufi Hakimuddin Shah, Pilgrims Flock to the Dargah - Dausa News in Hindi

दौसा। शहर के मुर्शिद नगर लालसोट बाईपास स्थित दरगाह हज़रत ख़्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के 43वें सालाना उर्स में रात्रि में मीलाद शरीफ़ एवं कव्वाली हुई। मीलाद शरीफ़ में सूफ़ीवाद पर प्रकाश डाला। मीलाद शरीफ़ में बताया कि सूफ़ी का काम शांति कायम करवाना है। सूफ़ी भाईचारा, प्रेम, शांति, सद्भाव करने की कोशिश करता है। सूफ़ी के यहां सभी लोगों के विचार सुने जाते हैं। सभी की मुरादे पूरी होती हैं। दुनिया में सूफ़ी की अहमियत के बारे में भी बताया गया। उर्स के दूसरे दिन बुधवार को दरगाह परिसर में जायरीनों का तांता लगा रहा। मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ की गई। जायरीनों ने मजार शरीफ़ पर मखमल की चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए। हज़रत ख़्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के सालाना उर्स में दरगाह के खादिमों की ओर से आने वाले जायरीनों को तबर्रूख (प्रसाद) के रूप में शीरीनी, मिठाईयां दी गई। लंगर खाने में हज़ारों लोगों ने सामूहिक रूप से पंक्ति में बैठकर लंगर (भोजन) किया। दरगाह परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। उर्स के साथ मेले का भी आयोजन हुआ। जिसमें झूले, चकरी, खिलौने, चाट–पकौड़ी की दुकानें आदि भी देखने को मिले। कव्वालों ने सूफीयाना कव्वाली सुनाई। लोगों को सूफ़ी के प्रेम के बारे में बताया। महफ़िल की सरपरस्ती हज़रत सूफ़ी इकबाल अहमद शाह मुजफ्फरी ने की।
कुल की फातेहा आज
सूफ़ी डॉ. अब्दुल लतीफ शाह उर्फ अन्ना मियां ने बताया कि उर्स के तीसरे दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-43rd Annual Urs of Hazrat Khwaja Sufi Hakimuddin Shah, Pilgrims Flock to the Dargah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 43rd annual urs, hazrat khwaja, sufi hakimuddin shah, pilgrims, flock to the dargah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved