• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट के 24 स्काउट–गाइड राष्ट्रीय जंबूरी के लिए लखनऊ रवाना

24 Scouts and Guides from Lalsot leave for Lucknow for the National Jamboree - Dausa News in Hindi

प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी की अगुवाई में होगा आयोजन लालसोट । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने के लिए लालसोट से 24 सदस्यीय स्काउट–गाइड दल मंगलवार को लखनऊ के लिए रवाना हुआ। दल को नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी, स्काउट आजीवन सदस्य कपिल पुरोहित, क्लाइमेट कोऑर्डिनेटर महेंद्र साहू और ज्योति शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राष्ट्रीय जंबूरी 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होगी, जिसकी अगुवाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे तथा उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में लालसोट ब्लॉक का प्रतिनिधित्व होना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी ने कहा कि लालसोट में स्काउटिंग बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा और उनकी टीम बच्चों के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना ने विश्वास जताया कि लालसोट ब्लॉक के सभी विद्यार्थी जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।
स्काउट प्रभारी हुकम सिंह मीना ने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, डिडवाना,अपेल अकादमी स्कूल, अनुश्री पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खोहरापाड़ा, विद्यालय भाग ले रही है। सुधांशु शर्मा , हुकुम सिंह मीना , श्रीकांत शर्मा, गौरव गोयल,हर्ष शर्मा ,हेमंत मेहदवारिया,अभिषेक प्रजापत प्रतिभागी रूप में भाग ले रहे है।जंबूरी के प्रस्थान से पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना ने सभी स्काउट–गाइड्स को स्नेहभोज दिया। इस अवसर पर पूर्व संयुक्त निदेशक गोविंद नारायण माली, स्काउट कमिश्नर चौथमल मीना, स्काउट कमिश्नर रत्तीराम मीना, गाइड कमिश्नर चेतना बंशीवाल, स्काउट उपप्रधान राकेश शर्मा और गाइड कैप्टन राकेश शर्मा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-24 Scouts and Guides from Lalsot leave for Lucknow for the National Jamboree
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scouts, guides, lalsot, lucknow, national jamboree, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved