• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाइक सवार से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल, आरसी और डीएल बरामद

Two accused of robbery arrested from bike rider, bike, mobile, RC and DL recovered - Dausa News in Hindi

दौसा। जयपुर से हिंडौन जा रहे बाइक सवार से करीब 3 महीने पहले रात के समय सिकराय रोड पर हुई लूट के मामले का खुलासा कर मानपुर पुलिस ने दो आरोपियों राहुल गुर्जर पुत्र खुशीराम (22) निवासी रामपुरा गुजरान थाना बांदीकुई और राजेंद्र सेन उर्फ राजू पुत्र विशंभर दयाल (24) निवासी थाना मानपुर को गिरफ्तार किया है। उनसे लूटी गई बाइक, मोबाइल, आरसी व डीएल बरामद किए हैं।

एसपी संजीव नैन ने बताया कि घटना के संबंध में 10 फरवरी को पीड़ित राजकुमार द्वारा थाना मानपुर पर रिपोर्ट दी गई कि वह जयपुर से हिंडौन जा रहा था। मानपुर चौराहे पर रात 8:00 से 9:00 के बीच वह गनीपुर जाने का पता पूछ रहा था। तभी एक अनजान व्यक्ति ने कॉल के बहाने उससे मोबाइल लिया और भाग गया। वहां खड़े दो व्यक्ति उसके पास आए और बोले कि हम उसे जानते हैं, हमारे साथ चलो, हम मोबाइल दिलवा देंगे। उसने दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया रास्ते में दोनों युवक उसे एक एटीएम पर ले गए और धमका कर 5000 निकालने को कहा। अकाउंट में पर्याप्त राशि नहीं होने पर उन्होंने उसकी जेब में रखे हजार-डेढ़ हजार रुपए ले लिए। उसे बद्रीका मोड़ की तरफ सुनसान जगह छोड़ बाइक व आरसी से लेकर भाग गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी लालचंद कायल व सीओ दीपक कुमार मीणा के सुपरविजन तथा एसएचओ सीताराम सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता और सूचना संकलन से घटना में शामिल आरोपित राहुल गुर्जर और राजेंद्र सैन को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक, मोबाइल, आरसी व डीएल बरामद की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two accused of robbery arrested from bike rider, bike, mobile, RC and DL recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, manpur police station, rajasthan, sp sanjeev nain, crime news in hindi, crime news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved