• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना में आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested in rape incident by threatening to kill - Dausa News in Hindi

दौसा। बेजूपाडा पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म में त्वरित कार्रवाई कर थाना पापड़दा इलाके के खवारावजी गांव निवासी आरोपी हितेश बेरवा पुत्र पप्पू (22) को डिटेन कर पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया है। एसपी संजीव नैन ने बताया कि 21 अप्रैल को पीड़ित युवती ने अपने पिता के साथ आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अप्रैल की दोपहर बाजार से घर आते समय रास्ते में हितेश बैरवा ने उसे पकड़ लिया। जबरन घसीट कर रोड़ से अंदर सुनसान जगह पर ले गया। शोर करने पर मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी। डर की वजह से उसने घरवालों को कुछ नहीं बताया। आज हिम्मत कर रिपोर्ट दर्ज कराने आई हूँ। एसपी नैन ने बताया कि रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी लालचंद कायल व सीओ उदय सिंह मीणा तथा एसएचओ बनवारी लाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा नामजद आरोपी हितेश बैरवा को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused arrested in rape incident by threatening to kill
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, police, rape, arrested, accused, village, papadda area, detaining, crime news sp sanjeev nain, crime news in hindi, crime news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved