• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़

Dausa : Shooting for Bobby Deols web series Ashram 4 is underway at Shyalwas Central Jail - Dausa News in Hindi

दौसा। फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग इन दिनों राजस्थान में जोर-शोर से चल रही है। जयपुर के विभिन्न हिस्सों में शूटिंग करने के बाद अब इसकी यूनिट दौसा पहुँच चुकी है, जहाँ श्यालावास सेंट्रल जेल परिसर में सीरीज के अहम दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। जेल परिसर में शूटिंग: कहानी की मांग के अनुसार वास्तविक जेल का माहौल और दृश्य दिखाने के लिए प्रशासन द्वारा श्यालावास सेंट्रल जेल परिसर में 10 अक्टूबर तक की शूटिंग की अनुमति दी गई है। इस दौरान जेल के अंदर और आसपास की लोकेशन पर लगातार शूटिंग चल रही है। 'बाबा निराला' की एक झलक पाने को उमड़े लोग: सीरीज में 'बाबा निराला' का मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता बॉबी देओल जब कार से उतरकर जेल परिसर के अंदर जा रहे थे, तब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया। अपने चहेते कलाकार को सामने देखकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया और लोग 'जपनाम' बोलते नजर आए।
राजस्थान में हो रहा है अधिकांश शूट: 'आश्रम 4' की 90 प्रतिशत से अधिक शूटिंग राजस्थान में ही करने की योजना है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में जयपुर पहुँचे बॉबी देओल और पूरी टीम ने इससे पहले कूकस स्थित शिव विलास होटल, जयपुर के अन्य रिसॉर्ट्स और बस्सी क्षेत्र के बांसखोह किले (जहाँ फलहारी बाबा का आश्रम तैयार किया गया था) में कई दृश्य फिल्माए थे।
व्यापक उत्सुकता: राजस्थान की ऐतिहासिक इमारतों, किलों, रिसॉर्ट्स और अब वास्तविक जेल लोकेशन पर हो रही इस हाई-प्रोफाइल शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में जबर्दस्त उत्सुकता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa : Shooting for Bobby Deols web series Ashram 4 is underway at Shyalwas Central Jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, shyamalawas central jail, ashram 4, bobby deol, prakash jha, web series, shooting, rajasthan news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved