• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंच महादेव की नगरी में भागवत शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Panch Mahadev city in the city of Bhagwat launched Kalash Yatra - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। शिवाजी परिवार की ओर से भागवत के शुभारंभ पर आज शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे सहित शाही लवाजमे के साथ कलश यात्रा सोमनाथ मंदिर से रवाना हुई। कलशयात्रा को विधायक मुरारी लाल मीणा ने झंडा दिखाकर रवाना किया। जो आगरा रोड, सुंदरदास स्मारक, सरस डेयरी होते हुए गिरिराज धरण मंदिर पहुंची।

इस बीच कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। उपसभापति कल्पना जैमन, नरेंद्र जैमन सहित कई पार्षदों ने पुष्प वर्षा की तथा स्वागत द्वार सजाए। गिरिराज धरण मंदिर पर मुख्य यजमान राजेंद्र विजय, लोकेश विजय, कैलाश चंद्र विजय, बृजमोहन विजय, निर्मल विजय, सत्यनारायण विजय, रमाकांत, रोहित विजय, द्वारका विजय, अरशु विजय, सत्य प्रकाश विजय, विष्णु प्रकाश, पं. राधा मोहन ने भागवत का पूजन कराया। आचार्य अश्वनी मिश्रा वृंदावन वालों ने भागवत की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि भागवत सुनने से कलयुग में सभी तीर्थों का फल मिल जाता है। भागवत व्यक्ति को सुखमय जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है और आध्यात्मिक प्रवृत्ति को बढ़ाती है। भक्ति का अर्थ बताते हुए कहा कि भगवान से अटूट प्रेम ही भक्ति है। भागवत के दौरान भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमे श्रोता मंत्रमुग्ध होकर जमकर नाचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panch Mahadev city in the city of Bhagwat launched Kalash Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bureau, inauguration, bhagwat, shivaji family, grand kalash yatra, city, somnath temple, royal regalia, musical instruments, mla murari lal meena, flagged off, giriraj dharan temple, agra road, sunderdas smarak, saras dairy, astrology in hindi, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved