• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा कौशल विकास व संस्कृति के साथ आगे बढ़ते हुए विकसित समाज का निर्माण करें : सहारण

Youth should move forward with skill development and culture to build a developed society: Saharan - Churu News in Hindi

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने शिरकत की। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक सहारण ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को निखारने और कला व कौशल को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम हमारे युवाओं को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समुचित अवसर प्रदान करते हैं। हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोच है कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए समुचित अवसर मिलें और सुदृढ़ भविष्य सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा आगे आएं और कौशल विकास व संस्कृति के साथ आगे बढ़ते हुए विकसित समाज का निर्माण करें। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा और रचनात्मकता होती है। युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। युवा अपने कौशल का अधिकतम उपयोग करें और सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्टता हासिल करें।
उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि रखते हुए आगे बढ़ें और संभाग व राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भागीदारी से जिले का नाम रोशन करें।

बसंत शर्मा ने कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

सीडीईओ संतोष महर्षि ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास में अहम योगदान निभाती हैं। मंच पर प्रस्तुति देने से आत्मविश्वास बढ़ता है और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव में 1025 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस दौरान निर्वतमान उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, उपनिदेशक गोविंद सिंह राठौड़, अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, सीडीईओ संतोष महर्षि, सुमेर सिंह, कमल शर्मा, सुरेश सारस्वत, डीईओ प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन मुकुल भाटी, प्रमेन्द्र शर्मा व बजरंग हर्षवाल ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth should move forward with skill development and culture to build a developed society: Saharan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, youth festival, mla harlal saharan, district collector abhishek surana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved