• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी कार्य हो और ग्रामीणों को मिले बेहतरीन सुविधाओं का लाभ : सुराणा

Useful work should be done in rural areas and villagers should benefit from excellent facilities: Surana - Churu News in Hindi

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास पर फोकस करें। विकास अधिकारी तथा उनकी टीम अपनी क्षमताओं का विस्तार करें और प्रयास करें कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी कार्य हो और ग्रामीणों को बेहतरीन सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय विशेषताओं व आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का चुनाव कर स्वीकृत करें। महानरेगा तथा वित्त आयोग के प्रारंभ नहीं होने वाले कार्यों को प्रारंभ करें तथा प्रक्रियाधीन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें। महानरेगा में अपूर्ण कार्यों की स्थिति, लेबर डेप्लॉयमेंट पर चर्चा करते हुए कहा कि लेबर इंगेज करें तथा कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें।
उन्होंने समयबद्ध भुगतान, एवरेज वेज रेट बढ़ाने, अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करवाने, पोर्टल पर समुचित व सही डाटा एन्ट्री करने को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने नर्सरी विकास कार्य को लेकर कहा कि राजीविका की सहयोग से नर्सरियों का विकास व मेंटेंन किया जाए तथा मृत पौधों के स्थान पर नवीन पौधरोपण किया जाए।
उन्होंने बजट घोषणा के लक्ष्य विरुद्ध आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति, रिचार्ज शाफ्ट, निजी कुंड, कैटल शेड के प्रस्ताव, एक पंचायत — एक खेल अंतर्गत खेल मैदान विकसित करने के कार्य तथा माइक्रो लेवल मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। इसी के साथ पीएम आवास योजना में गैप को कम करने, एरिया ऑफिसर प्रगति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना, 17 व 18 वीं लोकसभा में स्वीकृत व लंबित कार्य, विधायक व सांसद निधि के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने व बकाया यूसी/सीसी भिजवाने, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों के मरम्मत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा महानरेगा व अन्य योजनाओं के कन्वर्जेंस से बेहतरीन कार्य करवाने, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में फोटो अपडेट करने, अटल ज्ञान केंद्र, रिचार्ज शाफ्ट व ओपन जिम के कार्य पूरे करने, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.1 और 2.2 के कार्य पूरे करने, व्यक्तिगत शौचालय का असेसमेंट करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने व्यक्तिगत शौचालयों का सर्वे तथा पात्र व वंचित व्यक्तियों को लाभान्विति करने, सीएससी निर्माण किए जाने, मैजिक पिट, आरआरसी प्रोग्रेस और संपर्क पोर्टल को लेकर निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं के कार्य तथा प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा की।
सीईओ श्वेता कोचर ने विजुअल क्लीनलीनेस पर चर्चा करते हुए घर-घर की तरह कचरा संग्रहण, ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के प्रबंधन, अपूर्ण कार्यों, नर्सरी और आईएचएल आदि को लेकर समुचित दिशा — निर्देश दिए।
एसीईओ दुर्गा ढाका ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सहित बिन्दुओं पर चर्चा की।
इस दौरान सभी विकास अधिकारी, जिला परिषद स्टाफ, सहायक व कनिष्ठ अभियंता, जेटीए आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Useful work should be done in rural areas and villagers should benefit from excellent facilities: Surana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district collector abhishek surana, review meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved