• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गर्भवती महिलाओं व शिशुओं का टीकाकरण याद रखेगा यू-विन पोर्टल

U-WIN portal will remember vaccination of pregnant women and infants - Churu News in Hindi

-अगस्त माह का मिशन इंद्रधनुष अभियान होगा यू-विन पोर्टल पर चूरू। चिकित्सा विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिये किये जाने वाले टीकाकरण की एंट्री अब यू-विन पोर्टल पर होगी। यू-विन पोर्टल कोविड पोर्टल की तरह काम करेगा। जिला नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, में यू-विन पोर्टल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आरसीएचओ डाॅ. विश्वास मथुरिया ने बताया कि यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की एंट्री आधार कार्ड के नम्बर से की जाएगी तथा शिशुओं के टीकाकरण की एंट्री माता-पिता के आधार कार्ड नम्बर से होगी। जिससे गर्भवती महिला व शिशु का देश में कहीं पर भी टीकाकरण होने पर इस यू-विन पोर्टल पर एंट्री हो सकेगी। पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण की सूचना हर जगह उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यू-विन पोर्टल पर एंट्री ऑनलाइन होने से ममता कार्ड व टीकाकरण कार्ड की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि आगामी अगस्त माह में बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिये शुरू होने वाले मिशन इंद्रधनुष अभियान की सभी एंट्री यू-विन पोर्टल पर ही होगी। इसके लिए प्रशिक्षण में सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी का अपने- अपने क्षेत्रों का हेड काउंट सर्वे करवाकर निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट बनाकर समय पर भिजवाने के निर्देश दिये गये है। प्रशिक्षण में सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बीपीएम, बीएनओ, सूचना सहायक एवं पीएचएस को यू-विन पोर्टल का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डाॅ.सुशील गौतम, यूएनडीपी के योगेश शर्मा, डॉ. अशोक चैधरी, डीपीएम संग्राम सिंह राठौड़ तथा हनुमान प्रसाद शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के अधीक्षक कुलदीप सिंह महरोक एवं जिला वैक्सीन स्टोर प्रभारी रोहिताश, बाल किशन सैनी, हेमराज शर्मा, संदीप कुमार एवं महेंद्र गोपाल शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-U-WIN portal will remember vaccination of pregnant women and infants
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, medical department, pregnant women, children, vaccination, u-win portal, rcho, dr vishwas mathuria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved