• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ ने की आईटी कैडर के पद सृजन की मांग

The Rajasthan Subordinate Computer Employees Association has demanded the creation of posts in the IT cadre. - Churu News in Hindi

चूरू। राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी की कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष धर्मराज मीणा एवं ऋषि सैनी कोषाध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री मंजू बाघमार से शिष्टाचार मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री मंजू बाघमार को 326 पदों के सृजन के सम्बन्ध में ज्ञापन प्रस्तुत कर अवगत करवाया कि पूर्व में वर्ष 2021 में विभाग द्वारा 300 नवीन पदों का प्रस्ताव भिजवाया गया था उसकी पुनः समीक्षा करवाकर ज्ञापन अनुसार पदों के नवसृजन की कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया। ऋषि सैनी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री मंजू बाघमार को अवगत करवाया कि जिस तीव्र गति से विभाग ऑनलाइन सेवाओं की ओर अग्रसर हो रहा है, उसी अनुरूप राज्य के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए आईटी विशेषज्ञ कर्मियों के पदों का सृजन अत्यंत आवश्यक है।
मंत्री मंजू बाघमार ने ज्ञापन को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए ज्ञापन पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए एवं पूर्व में विभाग द्वारा भिजवाए गए प्रस्ताव की समीक्षा करवाने का आश्वासन प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Rajasthan Subordinate Computer Employees Association has demanded the creation of posts in the IT cadre.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, rajasthan subordinate computer employees association, vice president dharmaraj meena, treasurer rishi saini, state president kapil chaudhary, courtesy visit, pwd minister of state manju baghmare, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved