• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपने परिवेश से करें देशप्रेम और सार्वजनिक हित की शुरुआत : विमला देवी

Start patriotism and public interest with your surroundings: Vimla Devi - Churu News in Hindi

चूरू। मेरी माटी मेरा देश अंतर्गत शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत घांघू के शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राउमावि में वीर शहीदों के शिला फलकम का अनावरण किया गया तथा विद्यालय खेल मैदान में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच विमला देवी दर्जी ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में हमारा देशप्रेम ही हमारी अलग पहचान है। हमें अपने परिवेश से ही देशप्रेम और सार्वजनिक हित के विषयों पर काम करके नई पीढ़ी में देशप्रेम का संचार करना चाहिए। हमारी संस्कृति, देश के लिए सर्वोतम बलिदान करने वाले वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ही है जो हमें सम्पूर्ण संसार में प्रतिष्ठित करती है। हमें इस प्रतिष्ठा के प्रति संकल्पित रहकर नवांकुरों में सकारात्मक उर्जा का संचार करना है। उप सरपंच पूर्ण सिंह शेखावत ने कहा कि हमारे लिए देशप्रेम सर्वोपरि होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम हो चाहे कारगिल युद्ध, हमारे वीरों ने अपनी वीरता और देशभक्ति का परिचय सदैव दिया है। सरहद पर मां भारती के सम्मान और अस्मत की रक्षा के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है, वह बलिदान आज की पीढ़ी में जोश भरता है।
शहीद लक्खूसिंह राठौड़ राबाउमावि के प्रधानाचार्य जगदीश खेड़ीवाल ने कहा कि सेना भर्ती में सर्वाधिक सलेक्शन देकर हमारा क्षेत्र सम्पूर्ण देश में अपनी अलग पहचान कायम करता है। सैनिकों का जुनून और आत्मविश्वास एक नई उर्जा से भरता है। गांव के चौक से भी से जब कोई सैनिक गुजरता है तो मन में स्वतः ही वहां सेना के कैम्पों की कहानी सुनने को मन चाहने लगता है।
समाज सेवी महावीर नेहरा ने कहा कि जरूरी नहीं सरहद पर या सेना में भर्ती होकर ही देश सेवा की जाए। हमारे परिवेश, गांव और गली मोहल्ले से सार्वजिनक हित की शुरुआत कर भी देश सेवा की जा सकती है। आज के समय में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति सर्वाधिक सार्वजनिक महत्व का विषय है।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के प्रधानाचार्य राजेंद्र मीणा ने कहा कि आज के औद्योगिक युग में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण हमारी मूलभूत आवश्यकता है। पेड़ लगाने के साथ उनकी सुरक्षा का संकल्प लेकर हम अपनी आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाते हुए भावी पीढ़ी को प्रेरणा देकर उनकी भूमिका सुनिश्चित करनी है।
वीर शहीदों के शिला फलकम का किया अनावरण
इस अवसर पर सरपंच विमला देवी, उपसरपंच पूर्णसिंह, समाजसेवी महावीर नेहरा, सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी, शहीद लक्खूसिंह राठौड़ राबाउमावि प्रधानाचार्य जगदीश खेड़ीवाल, विद्याालय स्टाफ व ग्राम वासियों ने ग्राम पंचात मुख्यालय पर शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राउमावि खेल मैदान में ग्राम पंचायत के वीर शहीद लक्खूसिंह राठौड़ व राजेश कुमार फगेड़िया के शिला फलकम का अनावरण किया।
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण का संकल्प
इस अवसर पर राजकीय विद्यालयों के विद्याार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण कर संकल्प किया और जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य रेखा मीणा, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह मीणा, विद्याधर रेवाड़, एनएसएस प्रभारी डॉ सुनील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार स्वामी, सत्यप्रकाश मीणा, परवेज अहमद, मुमताज अली, सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल, बजरंग मेघवाल, रोहित सिहाग, मुकेश दीक्षित, महिपाल कपूरिया, रामरख शिवराण , रामस्वरूप, सुभाषचंद्र प्रजापत, शीशराम, मनोज कुमार, बाबूलाल, राजवीर सिंह राठौड़, विनोद कुमार, प्रदीप दर्जी सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Start patriotism and public interest with your surroundings: Vimla Devi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, meri mati mera desh program, shaheed rajesh kumar fagedia\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved