• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक ही काउंटर पर अनेक योजनाओं में हुआ पंजीयन तो जताया सरकार का आभार

Registration was done in many schemes at the same counter, expressed gratitude to the government - Churu News in Hindi

-इन्द्रपुरा के विजयसिंह का हुआ 8 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन तो जताई खुशी, लाखाऊ के धन्नाराम को मिला 6 योजनाओं का लाभ चूरू। राज्य सरकार की विशेष पहल पर हो रहे महंगाई राहत कैंपों का भरपूर लाभ जिले के लोगों को मिल रहा है और महंगाई राहत कैम्प आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के इन्द्रपुरा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प मेें जब ग्रामीण विजयसिंह को 8 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन का लाभ मिला तो उन्होंने बहुत ही खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से कैंपों का आयोजन सराहनीय है। एक ही काउंटर पर एक साथ 8 योजनाओं में उनका रजिस्ट्रेशन हुआ है। इससे हमारे धन और समय की काफी बचत हुई है। उन्होंने बताया कि उनका व उनकी पत्नी का सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पंजीयन हुआ है, जिससे बढ़ी हुई पेंशन उन्हें मिल सकेगी। इसके अलावा उनका इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना में 500 रुपए में सिलेंडर, प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली फ्री (घरेलू) , अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी नरेगा, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजनाओं में रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसी प्रकार लाखाऊ के धन्नाराम ने घांघू में चल रहे स्थाई महंगाई राहत कैंप में अपना 6 योजनाओं में पंजीयन कराया। छह योजनाओं के लाभार्थी होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की और कहा कि सरकार की ओर से इस प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन सराहनीय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Registration was done in many schemes at the same counter, expressed gratitude to the government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, state government, dearness relief camp, indrapura, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved