• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्णाराम को मिला जॉब कार्ड, उठा सकेंगे विभिन्न योजनाओं का लाभ

Purna Ram got job card, will be able to avail benefits of various schemes - Churu News in Hindi

चूरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत शिविरों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आमजन को त्वरित राहत दिलाने की मंशा साकार हो रही है। चूरू जिले की ग्राम पंचायत चलकोई बणीरोतान निवासी 56 वर्षीय पूर्णाराम पुत्र रामजस का परिवार वर्षों से गांव में निवासरत है, लेकिन अभी तक उनका उनके पास आवास का पट्टा नहीं था। शुक्रवार को ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में उन्हें उनके घर का पट्टा दिया गया। पूर्णाराम बताते हैं कि उनका परिवार जन्म से ही इस भूमि पर रह रहा था, लेकिन उनके पास वैध भूमि स्वामित्व दस्तावेज नहीं थे। अब पट्टा मिलने से उनके पास घर का मालिकाना हक है तथा वह विभिन्न सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर में ही उन्हें आजीविका सहायता हेतु मनरेगा जॉब कार्ड भी तुरंत प्रदान किया गया। इससे अब वह विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें उनके घर का मालिकाना हक दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Purna Ram got job card, will be able to avail benefits of various schemes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, pandit deendayal upadhyay antyodaya sambal pakhwada, chief minister bhajan lal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved