• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अधिकारी स्वयं रूचि लेकर समयबद्ध ढंग से करें समारोह की तैयारियांः गौतम

Officers should take interest and prepare for the ceremony in a time bound manner: Gautam - Churu News in Hindi

-एडीएम लोकेश गौतम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

चूरू। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एडीएम लोकेश गौतम ने विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे और पूरी निष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए। एडीएम ने बिंदुवार चर्चा करते हुए अधिकारियों से कहा कि समारोह से जुड़े सभी आयोजन गरिमापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से संपादित किए जाएं। सभी अधिकारीगण रूचि लेकर काम करें और सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि बरसात की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां एवं इंतजाम मुस्तैद किए जाएं ताकि समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मैदान पर बजरी आदि की व्यवस्था की जाए ताकि बरसात के दौरान जमा होने वाले पानी का समुचित निस्तारण हो सके।
समारोह के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली एवं सफाई व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रण, आवागमन सहित समस्त व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद सीईओ पीआर मीणा, डीटीओ ओमसिंह शेखावत, डिस्कॉम एसई वीआई परिहार, लोहिया कॉलेज के उम्मेद गोठवाल, डॉ मूलचंद, चूरू नगरपरिषद आयुक्त मघराज डूडी, डीएसओ सुरेन्द्र महला, सानिवि एक्सईएन बीएल सोनी, सीडीपीओ शंकुतला खटावला, मंगेज सिंह, अजय मीणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officers should take interest and prepare for the ceremony in a time bound manner: Gautam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, independence day, district collector, siddharth sihag, adm, lokesh gautam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved