• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आधुनिक तकनीकी एवं आविष्कारक विचारों से सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करें : सहारण

Meet social needs with modern technology and innovative ideas: Saharan - Churu News in Hindi

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा संचालित आई स्टार्ट नेक्स्ट इनक्यूबेशन सेंटर में सोमवार को आइडियाथॉन का आयोजन किया गया। चूरू विधायक हरलाल सहारण व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ समारोह में संबोधित करते हुए चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि आधुनिक तकनीकी एवं आविष्कारक विचारों से सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। वर्तमान का युग कम्प्यूटर, तकनीकी और युवाओं का युग है। इसलिए युवा तकनीकी का सामाजिक समस्याओं के निदान में बेहतरीन उपयोग करें और तकनीकी क्षेत्र में अपने भविष्य की रूपरेखा निर्धारित करें। सहारण ने कहा कि सरकार युवाओं व तकनीकी को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार युवाओं के साथ खड़ी है। युवा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा परिवेश के अन्य युवाओं को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि आने वाला समय एआई व तकनीकी का है। हम यह प्रयास कर रहे हैं कि आने वाला समय में कहीं ऐसा न रहे कि हमारे बच्चे समय से पीछे रह जाएं।
उन्होंने कहा कि तकनीकी को व्यायसायिक मॉडल में उपयोग में लें। तकनीकी व नवाचारों से सामाजिक समस्याओं का निस्तारण करें और स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति करें। उन्होंने कहा कि सीखने की भावना पर काम करें। तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने वाले आशार्थी फीडबैक पर पॉजीटिव तरीके से विचार करें तथा निरंतर सुधार करें जो सकारात्मक परिणामों में परिलक्षित हों।
उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं को कम्प्यूटर दक्षता एवं कौशल प्रशिक्षण देने के लिए डिजिटल सखी 2.0 कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं एआई एवं कम्प्यूटर आधारित तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। अब महिलाओं को कंप्यूटर तकनीक एवं स्किल डवलपमेंट से व्यापारिक एवं आयपरक गतिविधियों में जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि वह अपने स्थानीय उत्पादों को बेहतरीन दामों और अच्छी आय पर बेच सकें तथा अपनी आवश्यकताओं को किफायती दरों पर खरीद सकें। उन्होंने बताया कि हम जिले में संचालित राजकीय विद्यालय में अटल टिंकरिंक लैब के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर रहे हैं। इसके लिए एक पाठ्यक्रम तैयार करके बच्चों को सिखाया जा रहा है।
उन्होंने अटल टिंकरिंक लैब, प्रगति लैब, कोड चूरू व डिजीटल सखी 2.0 कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की। उन्होंने समापन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विजेताओं को पुरस्कार राशि तथा पुस्तकें भेंट की।
डीओआईटी संयुक्त निदेशक नरेश टुहानिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आईडियाथॉन की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी।
स्किलोनेशन एडटेक फाउंडर राघव शर्मा, मेंटर राकेश राव ने भी जानकारी दी।
इस अवसर पर सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, उद्योग महाप्रबंधक उजाला, प्राचार्य डॉ मंजू शर्मा, अभिषेक चोटिया, सुनील ढाका, डीईओ माध्यमिक संतोष महर्षि, संयुक्त निदेशक अनीता, एसीपी दीपा राणा, एसीपी विनोद कुमारी, आरकेसीएल रीजनल मैनेजर हिमांशु गुप्ता, डीओआईटी एसीपी पुष्पा, इनक्यूबेशन सेंटर एसीपी विनोद कुमारी, प्रोग्रामर राजेंद्र प्रजापत, मेंटर जमील खान, कैलाश चिनिया, गुरप्रीत लबाना, संदीप, यशपाल, सौरभ, वीपी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन मुकुल भाटी ने किया।
41 टीमों ने लिया भाग, सीकर की यूरो इण्टरनेशनल स्कूल की टीम एग्रीयोद्धा रही विजेता
आइडियाथॉन में चूरू, सीकर व झुंझुनूं के अभ्यार्थियों की अंतिम चरण के लिए चयनित कुल 41 टीमों ने भाग लिया तथा अपने विचार परक नवाचारों का प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया।
जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए एग्रीटेक, फिनटेक, कोडिंग, महिला सुरक्षा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए।
आइडियाथॉन में प्रथम विजेता सीकर की यूरो इण्टरनेशनल स्कूल की टीम एग्रीयोद्धा, द्वितीय विजेता चूरू बालिका महाविद्यालय की टीम हाउज़ी एवं तृतीय विजेता सीकर के नेछवा की सनराईज़ इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम सनराईज़ रही। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15,000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपए प्रदान किए गए।
निर्णायक मंडल में शामिल डीओआईटी जेडी नरेश टुहानिया, उद्योग महाप्रबंधक उजाला, एडीआईओ गिरधारीलाल हुड्डा, एफआईए संस्थापक गौरव खंडेलवाल, कनेक्ट सिविलस संस्थापक व सीईओ बलराम जे, स्टडीबेस टेक प्राइवेट लिमिटेड संस्थापक अनुज आहूजा, राकेश राव आदि ने प्रस्तुतीकरण का पर्यवेक्षण कर निर्णय किया।
गौरतलब है कि आइडियाथॉन में अटल टिंकरिंक लैब से 09 टीमें तथा कोड चूरू कार्यक्रम से 04 टीमों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meet social needs with modern technology and innovative ideas: Saharan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, ideathon, mla harlal saharan, district collector abhishek surana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved