• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना लाभार्थी उत्सव गुरुवार को

Indira Gandhi Gas Cylinder Subsidy Scheme Beneficiary Festival on Thursday - Churu News in Hindi

चूरू। राज्य सरकार की गरीबों को राहत देने वाली महत्त्वपूर्ण योजना इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना को लेकर गुरुवार, 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोइन्का टाऊन हॉल में लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र महला ने बताया कि जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव में जिलेभर के इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आतिथ्य में होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से वीसी के माध्यम से कनेक्ट रहेगा। मुख्यमंत्री गहलोत विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत बटन दबाकर प्रदेश के करीब 36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में 155 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी राशि का हस्तांतरण करेंगे। उन्होंने जिले के इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों, नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से लाभार्थी उत्सव में भाग लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indira Gandhi Gas Cylinder Subsidy Scheme Beneficiary Festival on Thursday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, scheme indira gandhi gas cylinder subsidy scheme, district logistics officer, surendra mahala, chief minister, ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved