• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुनिया में तेजी से उभरती हुई ताकत है भारत, 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र : कस्वां

India is a fast emerging power in the world, will become a developed nation by 2047: Kaswan - Churu News in Hindi

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए सांसद राहुल कस्वां ने इस मौके पर बच्चों से संवाद किया और कड़ी मेहनत कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि कस्वां ने शैक्षणिक, साँस्कृतिक व खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र दे कर प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कस्वां ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेज उभरती हुई ताकत है, जिसकी तरफ पूरी दुनिया उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले कुछ ही सालों में हम विश्व की टॉप थ्री अर्थव्यवस्था में होंगे। उन्होंने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी पारंपरिक और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ चलते हुए किस प्रकार आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार हो, इस दिशा में नई शिक्षा नीति और पीएम श्री विद्यालयों के जरिए भारत सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का स्वर्णकाल होता है और प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर कोई न कोई प्रतिभा देकर भेजता है। विद्यालय उस प्रतिभा को पहचानने और परिमार्जित करने का काम करता है, चूरू का केंद्रीय विद्यालय इस भूमिका को बहुत बेहतर ढंग से निभा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यह संकल्प लेकर जाएं कि कुछ समय बाद सफल होकर स्कूल में वापस लौटेंगे और स्कूल को, समाज को कुछ लौटाएंगे। प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि विद्यालय के होनहार बच्चे एवं विद्वान शिक्षक भारत को वर्ष 2047 तक दुनिया का विकसित राष्ट्र बनाने के इस महा अभियान में अपना भरसक योगदान देंगे। कक्षा बारह के विद्यार्थी प्राची न्योल, गौरव शर्मा तथा मल्लिका कंवर ने विद्यालय जीवन के अपने खट्टे -मीठे अनुभवों तथा स्मृतियों को साझा किया। संगीत शिक्षक डॉ विद्या आर्य के निर्देशन में बच्चों ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा दी गई राजस्थानी, असमी व हरियाणवी नृत्यों की प्रस्तुतियां बहुत ही शानदार रही। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी यशवर्धन तथा अंकिता ने मंच संचालन किया। विद्यालय के शिक्षक प्यारे लाल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ओम सारस्वत, बनवारी लाल शर्मा, रवि आर्य, दौलत तंवर, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, विजय घसिया, योगेश ढाका सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं नागरिक मौजूद रहे।
इससे पूर्व विद्यालय की बालिकाओं ने तिलक लगाकर मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वां का स्वागत किया । एनसीसी दस्ते की अगुवाई में मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। विद्यालय प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। सांसद ने इस दौरान कक्षा बारहवीं के सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। सांसद ने विद्यालय प्रांगण में बरगद का पौधा लगाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India is a fast emerging power in the world, will become a developed nation by 2047: Kaswan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, pmshree kendriya vidyalaya, blessing ceremony, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved